चिराग पासवान बने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (लीड-1)

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)| लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने मंगलवार को चिराक पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया। चिराग की इस पद ताजपोषी पार्टी के यहां हुए अधिवेश में हुई। लोजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने 10 जनपथ आवास पर अपराह्न् दो बजे पार्टी की कमान बेटे चिराग को सौंप दी और कहा, “आज से संगठन की सफलता और असफलता सभी की जिम्मेदारी चिराग और उनकी टीम की होगी।”
 

अस्वस्थ चल रहे राम विलास पासवान अपने आवास परिसर में आयोजित इस बैठक में व्हील चेयर से पहुंचे थे।


राम विलास के दिल्ली स्थित 10 जनपथ आवास पर अपराह्न् एक बजे से लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक शुरू हुई। करीब 40 मिनट चली बैठक में अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चिराग पासवान के नाम पर मुहर लगी। इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही सभी प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए।

बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में राम विलास पासवान ने कहा कि उन्होंने अपने स्तर से किसी के नाम का प्रस्ताव नहीं दिया था, मगर पार्टी पदाधिकारियों ने चिराग को एकमत से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। राम विलास ने कहा की वह केंद्रीय मंत्री होने के नाते संगठन को समय नहीं दे पा रहे थे, जिसके कारण नए अध्यक्ष का चुनाव हुआ है।

महाराष्ट्र में पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. अशोक गायकवाड़ ने आईएएनएस से कहा कि “चिराग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी की बागडोर युवा हाथ में पहुंची है। युवाओं के साथ पुराने नेताओं को साथ लेकर चलने का उनमें हुनर है।”


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)