Chiraiya Vidhan Sabha Seat: चिरैया के अखाड़े में कौन किसको देगा मात, जानें यहां

  • Follow Newsd Hindi On  
Asthawan Vidhan Sabha Seat result and history

Chiraiya Vidhan Sabha Seat: पूर्वी चंपारण (East Champaran) के अंतर्गत आने वाली चिरैया विधानसभा सीट (Chiraia Assembly Constituency) पर पहली बार 2010 में चुनाव हुए थे। इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी ने यहां फतह हासिल की थी।

चिरैया विधानसभा सीट का इतिहास

इस सीट का इतिहास बहुत ज्यादा पुराना नहीं है। साल 2008 में परिसीमन के बाद चिरैया विधानसभा सीट अस्तित्व में आई. पहले विधानसभा चुनाव 2010 में यहां से BJP के अवनीश कुमार सिंह जीतकर विधायक बने थे। 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद चिरैया विधानसभा सीट में चिरैया और पटाही सामुदायिक विकास केंद्र को शामिल किया गया।


इस सीट का चुनावी समीकरण

चिरैया सीट पर यादव और मुस्लिम मतदाता सबसे मजबूत स्थिति में हैं। वैसे यहां ब्राह्मण और राजपूत वोटर भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

कुल वोटरः 2.85 लाख

पुरुष वोटरः 1.52 लाख (53.3%)


महिला वोटरः 1.33 लाख (46.6%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 11 (0.003%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

विधानसभा चुनाव 2015 में चिरैया क्षेत्र से बीजेपी के लाल बाबू प्रसाद गुप्ता ने RJD के लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादव को 4 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया था। लाल बाबू को 42.4 प्रतिशत और लक्ष्मी नारायण प्रसाद को 39.5 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे।

Chiraiya Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – लाल बाबू प्रसाद गुप्ता

राजद – अच्छेलाल यादव

जाप – लालसा देवी

रालोसपा – मधुरेंद्रा कुमार सिंह

Chiraiya Vidhan Sabha winner :  चिरैया के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Lal Babu Prasad Gupta BJP 62831 Laxmi Narayan Prasad Yadav RJD 58457
2010 Avaneesh Kumar Singh BJP 39459 Laxmi Narayan Pr. Yadav RJD 24631

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)