चंद्रयान-2 मिशन लांच की तिथि स्थगित

  • Follow Newsd Hindi On  

बेंगलु़रू, 3 जनवरी (आईएएनएस)| भारत का दूसरा चंद्र अभियान चंद्रयान-2 का लांच गुरुवार को होने वाला था, लेकिन यह फिर लंबित हो गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यहां आईएएनएस को बताया कि चंद्रयान-2 की लांचिंग की अगली तिथि अभी निश्चित नहीं हुई है।

यह दूसरा मौका है जब अंतरिक्ष एजेंसी ने मिशन लांच की तिथि स्थगित की है।


इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने इससे पहले मीडिया को बताया था कि तीन जनवरी को चंद्रयान-2 लांच करने की योजना है। मिशन लंबित होने का कारण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

सिवन ने पहले संवाददाताओं को बताया था कि चंद्रयान को चंद्र तल पर उतारने के लिए मून मिशन लांच करने की खिड़की मार्च तक खुली है।

भारत ने चंद्रयान-1 को 22 अक्टूबर 2008 को लांच किया था, जिसके एक दशक बाद 800 करोड़ रुपये की लागत से चंद्रयान-2 को लांच करने जा रहा है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)