हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: नतीजों पर टीवी चर्चा में भाग नहीं लेगी कांग्रेस

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड चुनाव: टिकट को लेकर कांग्रेस में विरोध के स्वर मुखर

नई दिल्ली | कांग्रेस ने गुरुवार को आने वाले हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजों से जुड़ी टीवी बहसों के बहिष्कार का फैसला किया है। हालांकि, पार्टी नेता व्यक्तिगत स्तर पर, जहां कोई पैनल नहीं होगा, साक्षात्कार देने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

कांग्रेस का यह बहिष्कार मई में आम चुनाव के नतीजों के आने के बाद टीवी बहसों में पार्टी प्रवक्ताओं को नहीं भेजने की रणनीति का हिस्सा है। इस चुनाव में कांग्रेस की बेहद करारी हार हुई थी। पार्टी ने टीवी में होने वाली बहसों के ‘खराब स्तर और इनके सांप्रदायिक व एकपक्षीय’ होने का आरोप लगाते हुए इनका बहिष्कार किया हुआ है। पार्टी प्रवक्ता पार्टी मुख्यालयों पर मीडिया के लिए उपलब्ध रहेंगे।



Haryana Assembly Election Result 2019 LIVE: हरियाणा में भाजपा 39, कांग्रेस 33, JJP 7 और अन्य 7 सीटों पर आगे

Maharashtra Assembly Election Result 2019 LIVE: अब तक के रुझानों में भाजपा 73, कांग्रेस 34 और अन्य को 2 सीटें


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)