सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा पराली जलाने की समस्या का समाधान एक साल में संभव, पर राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी 

  • Follow Newsd Hindi On  
Delhi: केजरीवाल सरकार ने 2 बाजारों को सील करने का फैसला लिया वापस, 30 नवंबर तक बंद रहने का था आदेश

पराली दिल्ली वासियों के लिए एक समस्या है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इसपर कहा है कि, पराली जलाने की समस्या का समाधान एक साल में हो सकता है, लेकिन इसके लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति का अभाव है। मैं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से आग्रह करता हूं कि जब तक पराली जलाने की समस्या का समाधान नहीं हो जाता, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश की बैठकें बुलाएं।

उन्होंने आगे कहा, ”दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर काबू के लिए पराली जलाने के समाधान को लेकर निश्चित समयसीमा होनी चाहिए।”


दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी इससे पहले कहा था कि महानगर में वायु प्रदूषण से लड़ने में सम-विषम योजना को लागू करना अंतिम विकल्प होगा और वर्तमान में सरकार रेड लाइट जली, गाड़ी बंद अभियान पर ध्यान दे रही है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा था कि अगर अन्य सभी रास्ते विफल हो जाते हैं तो दिल्ली सरकार सम-विषम योजना को लागू करने के बारे में सोचेगी।

बता दें कि दिल्ली सरकार राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पूरी तरह गंभीर दिख रही है। NDMC के खिलाफ उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले दिल्ली के किराड़ी की मुख्य सड़क के किनारे कचरे के ढेर में लगी आग पर कार्रवाई नहीं करने के चलते एक करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। शुक्रवार को दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने निरीक्षण के बाद दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) को निगम पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)