अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को मुंबई की इस सीट से चुनाव लड़ा सकती है कांग्रेस

  • Follow Newsd Hindi On  
Urmila Matondkar नेे कहा कंगना रनौत को अनुचित महत्व दिया गया है

लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दल तमाम हथकंडे अपना रहे हैं। पार्टियां चुनाव प्रचार से लेकर चुनावी मैदान में सेलिब्रिटीज को उतारना चाहती हैं। मंगलवार को बीजेपी में शामिल हुईं अभिनेत्री जया प्रदा को चंद घंटों में ही पार्टी ने यूपी के रामपुर से टिकट दे दी। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि कांग्रेस भी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस इस अभिनेत्री को नॉर्थ मुंबई लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार बना सकती है। उम्मीदवारी तय होते ही उर्मिता मातोंडकर तुरंत पार्टी में शामिल होंगी। हालाँकि, इसी सीट से मराठी कलाकार आसावरी जोशी और बिग बॉस फेम शिल्पा शिंदे के नाम भी आ रहे हैं।


आपको बता दें कि मुंबई नार्थ वेस्ट सीट से कोई कांग्रेस का नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। पिछली बार इस सीट से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष रहे संजय निरुपम उम्मीदवार थे और वह यहां से साढ़े 4 लाख वोटों से हारे थे। यही वजह है कि इस बार कांग्रेस उत्तर पश्चिम मुंबई से अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को उतारने के लिए उन्हें मना रही है।

मीडिया खबरों के मुताबिक, मुंबई कांग्रेस के नेता संजय निरुपम और मुंबई कांग्रेस प्रेसीडेंट मिलिंद देवरा ने इस बात की पुष्टि की है। संजय निरुपम ने बताया, ”हमने उनसे मुलाकात की है। हमने उनसे अनुरोध किया है कि वो नॉर्थ मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें।”

उर्मिला मातोंडकर ने रंगीला, जुदाई, सत्या, कौन, भूत, मस्त, दिल्लगी, जंगल जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। कुछ समय पहले उर्मिता फिल्क ‘ब्लैकमेल’ के गाने ‘बेवफा ब्यूटी’ में नज़र आईं थीं।


मुंबई की 6 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है। कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि उर्मिला मातोंडकर उनका ये प्रपोजल स्वीकार कर लेंगी और इस सीट पर उन्हें भारी मतों से जीत मिलेगी। अभी इस सीट से बीजेपी के गोपाल शेट्टी सांसद हैं। उन्हीं के खिलाफ कांग्रेस उर्मिला मातोंडकर को चुनावी मैदान में उतारना चाहती है।

इस सीट से अभिनेता गोविंदा भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। गोविंदा ने 2004 को लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 5 बार सांसद रहे राम नाइक को हरा दिया था। 2009 में इस सीट से संजय निरूपम सांसद बने। इसके बाद 2014 में ये सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)