कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का बड़ा आरोप, दिल्ली हिंसा योगेंद्र यादव की साजिश

  • Follow Newsd Hindi On  

Ravneet Singh on Yogendra Yadav: सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में सड़क से संसद तक संग्राम जारी है। वहीं बुधवार को दिल्ली हिंसा को लेकर पंजाब के लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh) ने बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) पर बड़ा आरोप लगाया।

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी में किसान ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा की पीछे योगेंद्र यादव की साजिश बताई। बिट्टू ने कहा कि अगर योगेंद्र यादव को पकड़ लिया जाए, तो किसानों और सरकार में आज ही बात बन सकती है क्योंकि असली आग लगाने वाले वही हैं।


बिट्टू ने सीधे तौक पर 26 जनवरी के दिन हुई हिंसा के लिए योगेंद्र यादव को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने ये तक कह दिया कि किसान आंदोलन में खालिस्तानी फंडिंग हो रही है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)