कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर्स ने कहा- हालत स्थिर

  • Follow Newsd Hindi On  
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रह सकती हैं सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को कल यानी गुरुवार के दिन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी सेहत की नियमित जांच की जाएगी। सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती होने से कुछ घंटे पहले सोनिया ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक भी की थी।

अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर डी एस राणा की ओर से जारी बयान में बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरूवार शाम तकरीबन सात बजे नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, ”सोनिया गांधी की हालत स्थिर है।” सोनिया गांधी पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई बार अस्वस्थ हुईं हैं।


सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती होने से कुछ घंटे पहले सोनिया ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक भी की।वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में गांधी ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की थी। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के शीर्ष नेता भी शामिल हुए थे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)