दिल्लीः CAA-NRC के खिलाफ कल राजघाट पर धरना प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी होंगी शामिल

  • Follow Newsd Hindi On  
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स (एनआरसी) के विरोध में कांग्रेस पार्टी दिल्ली के राजघाट में धरना प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस का यह धरना प्रदर्शन रविवार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा और रात 8 बजे तक चलेगा। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी धरने में शामिल होंगी।

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स (एनआरसी) के विरोध में कांग्रेस पार्टी दिल्ली के राजघाट में धरना प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस का यह धरना प्रदर्शन रविवार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा और रात 8 बजे तक चलेगा। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी धरने में शामिल होंगी। कांग्रेस का यह धरना-प्रदर्शन उसी दिन होने जा रहा है, जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली प्रस्तावित है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने चंद दिनों पहले रामलीला मैदान में ही रैली की थी। रैली को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने भी संबोधित किया था। इस आंदोलन में कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए जनता से घरों से निकल आंदोलन करने का आह्वान किया था।


CAA-NRC: क्या Voter ID और Aadhaar से तय होगी नागरिकता, अमित शाह और बीजेपी के दावे अलग-अलग

बता दें कि सीएए को लेकर कांग्रेस, मोदी सरकार के खिलाफ लगातार मोर्चा खोला हुआ है। सोनिया गांधी ने वीडियो जारी कर मोदी सरकार पर जनता की आवाज को दबाने का आरोप लगाया था। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में पहुंची थीं।


CAA पर मचे बवाल के बीच नीतीश कुमार ने PM मोदी से की NDA की आपात बैठक बुलाने की मांग

CAA के बारे में 3 करोड़ परिवारों को समझाएगी BJP, ताबड़तोड़ रैलियों संग करेगी 250 से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)