Petrol-Diesel Price: तेल कम्पनियों ने आज एक बार फिर से पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए है। अंतर्राष्ट्रीय ईंधन बाजार में सुस्ती ही छायी है। बीते 12 दिनों के दौरान नजर डालें तो घरेलू बाजार में सिर्फ 19 और 26 अगस्त को ही पेट्रोल की कीमत स्थिर रही। अभी तक इसके दाम में 1.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं डीजल की कीमत में पिछले 26 दिनों से कोई फेरबदल नहीं हुआ है।
दिल्ली में आज पेट्रोल 81.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 88.48 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 83.33 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 84.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं दिल्ली में डीजल 73.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 80.11, कोलकाता में डीजल 77.06 रुपये और चेन्नई में डीजल 78.86 रुपये बिक रहा है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल की कीमत…
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 81.73 | 73.56 |
मुंबई | 88.39 | 80.11 |
चेन्नै | 84.73 | 78.86 |
कोलकाता | 83.24 | 77.06 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।