Coronavirus Cases in India: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 लाख के पार पहुंची, जानें किस राज्य की हालत सबसे खराब

  • Follow Newsd Hindi On  
Covid-19 figures in India cross 85 lakh more than 45 thousand new cases

Coronavirus Cases in India: देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बड़ी तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अब तक 23 लाख 29 हजार 639 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 24 घंटे में 60 हजार 963 नए केस आए। वहीं एक दिन में 704 मरीजों की मौत भी हो गई। ये लगातार 8वां दिन है, जब अमेरिका और ब्राजील से ज्यादा केस भारत में आए हैं।

हालांकि इस दौरान राहत की बात ये रही कि एक दिन में 56 हजार 461 लोग ठीक भी हो गए। भारत में कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 16 लाख के पार पहुंच चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में अभी 6 लाख 43 हजार 948 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 46 हजार 91 मरीजों की जान जा चुकी है। 16 लाख 39 हजार 599 लोग रिकवर भी हो चुके हैं।


देश के 7 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना के मामले 1 लाख के आंकड़े की संख्या को पार कर चुके हैं। जिसमें सबसे पहला नाम महाराष्ट्र का है, जहां 5 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके बाद तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल है।

मंगलवार के दिन महाराष्ट्र में कोविड-19 के 11,088 नये मामले सामने आए, जिससे कुल संक्रमिल लोगों की संख्या 5,35,601 हो गई है। वहीं 256 और रोगियों की मौत हो गई, जिनमें 48 मौत महानगर मुंबई में हुई। इन नए मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 5,35,601 हो गई है जबकि कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 18,306 हो गई है।

तमिलनाडु में मंगलवार को संक्रमण के 5834 नए मामले सामने आए है। जबकि पिछले 24 घंटे में 118 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 3,08,649 हो गई है। इनमें 2,50,680 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 52810 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक राज्य में 5,159 लोगों की मौत हो चुकी है।


दिल्ली में मंगलवार को संक्रमण के 1257 नए मामले सामने आए। जिनमें से 8 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ दिल्ली में कुल मामलों की संख्या अब 1,47,391 हो गई है। इनमें से 1,32,384 लोग अब ठीक हो चुके हैं, जबकि अब तक 4139 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत अमेरिका, ब्राजील के बाद दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्यु दर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले इस समय अमेरिका, ब्राजील में हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)