यूपी: बाराबंकी में महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, मां-बच्चे सभी स्वस्थ

  • Follow Newsd Hindi On  
यूपी: बाराबंकी में महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, मां-बच्चे सभी स्वस्थ

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के बारांबकी में एक महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया है। जिले के सीएचसी सूरतगंज में महिला ने नार्मल डिलीवरी के दौरान तीन लड़की और दो लड़के को जन्म दिया है। जच्चा व बच्चा स्वस्थ बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सूरतगंज के कुतलूपुर निवासी कुंदन की पत्नी अनिता नौ माह की गर्भवती थी। बुधवार की सुबह आठ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में वह दूसरी बार मां बनी है और उसके घर खुशियां आई हैं।

इस प्रसूता ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि, पांच बच्चे होने की वजह से नवजातों का वजन सामान्य से कम है। इनमें से दो का वजन 1100 ग्राम है वहीं दो का 900 ग्राम है। जबकि एक का 800 ग्राम है। महिला का यह दूसरा प्रसव है। इससे पहले उसका एक पुत्र भी है।


बिहार में महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया था

बता दें कि पिछले दिनों बिहार के फुलवारीशारीफ में छपरा की एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। बच्चों का वजन एक किलो से डेढ़ किलो के बीच है। इनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नुजहत रहमान और उनकी टीम ने ऑपरेशन किया। डॉ. रहमान ने बताया था छपरा की महिला व उसके चारों बच्चे स्वस्थ्य हैं। महिला को दो बेटी पहले से है। उसका पति सउदी में रहता है।

लखनऊ के अस्पताल में महिला ने दिया था 4 बच्चों को जन्म

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से ताल्लुक रखने वाली 28 वर्षीय रेहाना ने पिछले साल एक साथ चार बच्चों को जन्मा तो वह हैरान रह गई। लखनऊ के अस्पताल में रेहाना ने अपने चार बच्चों का सफलतापूर्वक जन्म दिया, इनमें से दो लड़के और दो लड़कियां हैं।


UP: कोरोना फंड में BJP विधायक ने दिए थे 25 लाख, भ्रष्टाचार का हवाला देकर वापस मांग रहे पैसे


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)