Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी पूरी दुनिया के लिए बड़ी त्रासदी साबित हो रही है। दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.30 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 5.75 लाख को पार कर गई है। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस समय संक्रमितों का आंकड़ा 9 लाख से ऊपर है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 9,06,752 हो गई है। 3,11,565 लोग अभी देश में कोरोना पॉजिटिव हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 28,498 नए मामले सामने आए हैं और 553 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 23,723 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 5,71,460 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
बता दें कि भारत (Coronavirus in india) में अब 27-28 हजार औसतन केस रोजाना सामने आ रहे हैं। वहीं अलग-अलग राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में आए उछाल के बाद सीमित अवधि के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। केंद्र सरकार अनलॉक 2.0 की गाइडलाइन भी जारी कर चुकी है।
नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 116 नए मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 17,000 से अधिक हो गए। देश में अब तक संक्रमण से कुल 38 लोगों की जान जा चुकी है।
पश्चिम बंगालः कोरोना महामारी के मद्देनजर कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन को 19 जुलाई तक बढ़ाया गया।
पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 1390 नए मामले सामने आए और 718 लोग ठीक हुए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 32,838 हो गई है। इनमें से 19,931 लोग ठीक हो चुके हैं और 980 लोगों की मौत हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1656 नए मामले सामने आए, 778 लोग डिस्चार्ज हुए और 28 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 13,760 हो गई है। अब तक 24,981 लोग ठीक हो चुके हैं और मौत का आंकड़ा 983 पहुंच गया है।
पंजाब कैबिनेट के एक मंत्री राजिंदर सिंह बाजवा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर उन्हें जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने लिखा, 'मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगी राजिंदर सिंह बाजवा जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्हें आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।'
मुंबई में कोरोना के 969 नए मामले सामने सामने आए। इसके साथ ही शहर में सक्रिय मामलों की संख्या 22,828 हो गई है। पिछले 48 घंटे में 70 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद शहर में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 5402 हो गई है। यहां रिकवरी रेट 70 फीसदी है।
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 915 नए मामले सामने आए और 14 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 43,723 हो गई है, जिनमें 30,555 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 2071 लोगों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 6741 नए मामले सामने आए और 213 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आज 4500 लोग ठीक हुए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,67,665 हो गई है। इनमें 1,49,007 लोग ठीक हो चुके हैं, 10695 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,07,665 है।
दिल्ली में आज संक्रमण के 1606 नए मामले सामने आए और 35 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,15,346 हो गई है। इनमें 93,236 लोग ठीक हो चुके हैं और 3446 लोगों की मौत हो चुकी है।
पंजाब में 340 नए मामले दर्ज किए गए और नौ लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 8511 हो गई है और मौत का आंकड़ा 213 पहुंच गया है। यहां अब तक 5,663 लोग ठीक हो चुके हैं।
उत्तराखंड में आज संक्रमण के 78 नए मामले सामने आए और 11 ठीक हुए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3686 हो गई है, जिनमें 2867 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है।
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2496 नए मामले सामने आए और 87 लोगों की मौत हो गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 25,839 हो गई है और मौत का आंकड़ा 842 पहुंच गया है।
तमिलनाडु में आज कोरोना के 4526 नए मामले सामने आए और 67 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,47,324 हो गई है। इनमें 97,310 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 2099 लोगों की मौत हो चुकी है। आज 41,357 नमूनों की जांच की गई।
सिंगापुर में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 347 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 46,630 हो गई है।
हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1302 हो गई है। इनमें 345 सक्रिय मामले हैं।
केरल में आज कोरोना संक्रमण के 608 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 8930 पहुंच गई है, जिनमें सक्रिय मामलों की संख्या 4454 हो गई है।
बिहार सरकार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। इसके अलावा बिहार पुलिस के एक IG और DIG रैंक के अधिकारी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
बिहार में कोरोना के 1431 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल केस 18853 हुए। अब तक 12364 मरीज ठीक हो चुके हैंः स्वास्थ्य विभाग
देश में रिकवरी रेट 63 फीसदी है, कई राज्यों का रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है। देश में फिलहाल 1206 लैब्स में कोरोना के मामलों की जांच हो रही है। इनमें 853 सरकारी और 353 प्राइवेट लैब हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय
जम्मू-कश्मीर बीजेपी चीफ रवींद्र रैना के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सेल्फ क्वारंटीन में गए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह।
पाकिस्तान में कोविड-19 के 1,979 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,53,604 हो गए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार देश में 1,70,656 लोग ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 50 और लोगों की मौत होने से वायरस से मरने वालों की संख्या 5,320 हो गई। वहीं, अभी 2,151 लोगों की हालत गंभीर है।
जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र रैना कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि 'कोरोना के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए बिहार में 16 से 31 जुलाई तक राज्य में लॉकडाउन लागू किया जाएगा। दिशानिर्देश तैयार किए जा रहे हैं।'
सूत्रों के मुताबिक, बिहार के जिला मुख्यालय समेत शहरी क्षेत्र में यह लॉकडाउन लागू होगा और गांवों में छूट दी जाएगी।
कर्नाटक के बेंगलुरू में नागवारा के नम्मा मेट्रो फेज दो के गोटिगेरे लेन में काम करने वाले 80 से अधिक मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
आंध्र प्रदेश कोविड-19 नोडल अधिकारी की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, राज्य में आज कोरोना पॉजिटिव के 1916 नए मामले सामने आए हैं और 43 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 33,019 हो गई है। जिसमें से 15,144 सक्रिय मामले हैं, 17,467 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 408 लोगों की मौत हो चुकी है।
ओडिशा में कोरोना के 543 नए केस सामने आए और 505 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या 14,280 है जिनमें 4,929 ऐक्टिव केस हैं, 9,255 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 74 लोगों की मौत हुई है।
पुदुचेरी में कोरोना के 63 नए केस सामने आए। इसी के साथ पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,531 हो गई जिनमें 684 ऐक्टिव केस हैं।
नगालैंड के स्वास्थ्य मंत्री एस पंगनु फु ने बताया कि 'राज्य में कोरोना के 33 नए मामलों की आज पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 878 हो गई है। जिसमें से 538 सक्रिय मामले हैं और 340 लोग ठीक हो चुके हैं।
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, राज्य में आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना के 98 नए मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत दर्ज की गईं हैं। इसके बाद राजस्थान में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 25,034 हो गई है। इनमें से 5,759 सक्रिय मामले हैं और 521 लोगों की मौत हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया है कि राज्य सरकार पूरे राज्य में फिर से लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। इसको लेकर सरकार मंगलवार यानी आज फैसला ले सकती है। आज एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई गई है। बता दें कि पहले से ही राजधानी पटना समेत राज्य के 10 से ज्यादा जिलों में लॉकडाउन लागू किया जा चुका है।