Coronavirus Live Updates: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17.5 लाख के पार, 37 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  
Know what is hypoxia

Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी पूरी दुनिया के लिए बड़ी त्रासदी साबित हो रही है। दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.70 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 6.7 लाख को पार कर गई है। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस समय संक्रमितों का आंकड़ा 17.50 लाख से ऊपर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 17,50,724 हो गई है। 5,67,730 लोग अभी देश में कोरोना पॉजिटिव हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 54,736 नए मामले सामने आए हैं और 853 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 37,364 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 11,45,630 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं और और रिकवरी रेट 65.44 प्रतिशत हो गया है।


बता दें कि  भारत (Coronavirus in india) में अब 48-50 हजार औसतन केस रोजाना सामने आ रहे हैं। वहीं अलग-अलग राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में आए उछाल के बाद सीमित अवधि के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। इस बीच केंद्र सरकार ने अनलॉक 3.0 की गाइडलाइन जारी कर दी है।

यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) से संबंधित सभी अपडेट्स…


Live Blog

7:54PM 02 Aug, 20
जम्मू-कश्मीर में 444 नए मामले, आठ की मौत

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 444 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 21,416 हो गई है। इनमें 13,127 लोग ठीक हो चुके हैं और 396 लोगों की मौत हो चुकी है। 

7:44PM 02 Aug, 20
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 5875 नए मामले, 98 लोगों की मौत

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5875 नए मामले सामने आए और 98 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,57,613 हो गई है। इनमें 1,96,483 लोग ठीक हो चुके हैं और 4,132 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में यहां 60,344 नमूनों की जांच की गई है। 

7:44PM 02 Aug, 20
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 5875 नए मामले, 98 लोगों की मौत

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5875 नए मामले सामने आए और 98 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,57,613 हो गई है। इनमें 1,96,483 लोग ठीक हो चुके हैं और 4,132 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में यहां 60,344 नमूनों की जांच की गई है। 

7:18PM 02 Aug, 20
मुंबई के धारावी में 13 नए मामले

मुंबई के धारावी में आज संक्रमण के 13 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 2573 हो गई है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या अब 80 हो गई है।

7:17PM 02 Aug, 20
केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1169 नए मामले, एक की मौत

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1169 नए मामले सामने आए और एक की मौत हो गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 11,342 हो गई है। अब तक 14,467 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, राज्य में कोरोना के कारण मौत का आंकड़ा बढ़कर 82 हो गया है। 

7:16PM 02 Aug, 20
उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी है।

5:12PM 02 Aug, 20
अमिताभ बच्चन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा, मेरे पिता (अमिताभ बच्चन) का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है, उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है।

4:51PM 02 Aug, 20
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 961 नए केस

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 961 नए केस रिपोर्ट हुए। एक दिन में 1186 लोग ठीक हो गए। राजधानी में आंकड़ा बढ़कर 1,37,677 हो गया है और अब तक 1,23317 लोग ठीक भी हो चुके हैं। दिल्ली में 4004 लोगों की मौत हो चुकी है और इस समय 10,256 ऐक्टिव केस हैं।

3:10PM 02 Aug, 20
हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 2643 हुई

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 2,643 हो गए हैं। इसके अलावा 1,109 सक्रिय मामले हैं। अब तक 1,505 लोग ठीक हो गए हैं और 12 की मौत हो चुकी है।

1:19PM 02 Aug, 20
तेलंगाना में शनिवार को 1891 नए मामले सामने आए

तेलंगाना में शनिवार को 1891 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। जिसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 66,677 हो गई। जिनमें से 18,547 सक्रिय मामले हैं, 47,590 लोग ठीक हो चुके हैं और 540 लोगों की मौत हो चुकी है।

1:04PM 02 Aug, 20
पुदुचेरी में आज कोरोना संक्रमण के 200 नए मामले सामने आए

पुदुचेरी में आज सुबह 10 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 200 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद केंद्रशासित प्रदेश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,806 हो गई है जिनमें से 1,445 सक्रिय मामले है, 2,309 लोग ठीक हो चुके हैं और 52 लोगों की मौत हो चुकी है।

12:54PM 02 Aug, 20
महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मियों की संख्या 9566

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 9,566 है। जिनमें से 7,534 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,929 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों की संख्या 103 है।

12:53PM 02 Aug, 20
ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1434 नए मामले सामने आए

ओडिशा में पिछले 24 घंटे में 1,434 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 34,913 हो गई है। जिनमें से 21,273 लोग ठीक हो चुके हैं और 13,404 सक्रिय मामले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।

12:51PM 02 Aug, 20
राजस्थान में 561 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए

राजस्थान में आज सुबह 10.30 बजे तक 561 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हुई। इसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 43,804 हो गई है। जिनमें से 12,391 सक्रिय मामले हैं। कुल 30,710 रोगियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि 703 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

12:50PM 02 Aug, 20
आंध्र प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव दंपति ने की आत्महत्या

आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम जिले में एक दंपति, जो कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद होम आइसोलेशन में रह रहे थे, शनिवार रात कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। धर्मवरम के डीएसपी रमाकांत ने बताया कि "उन्हें 25 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उनका इलाज पूरा हो गया था। आत्महत्या का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है।"

12:48PM 02 Aug, 20
पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1123 और ब्राजील में 1048 लोगों की मौत

दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख 57 हजार से ज्यादा हो गई है और 47 लाख 64 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1,123 और ब्राजील में 1,048 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़े वर्ल्डोमीटर के मुताबिक रविवार सुबह नौ बजे तक के हैं।

12:47PM 02 Aug, 20
दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 1.8 करोड़ के पार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या छह लाख 88 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 80 लाख 13 हजार को पार कर गया है। जबकि एक करोड़ 13 लाख 26 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। 

12:46PM 02 Aug, 20
कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 65.44 फीसदी हुई

भारत सरकार की ओर से बताया गया है कि देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने और मृत्यु कानुपात 96.84: 3.16 फीसदी है। कोरोना मरीजों के बीच रिकवरी दर बढ़कर 65.44 फीसदी हो गई है।

12:45PM 02 Aug, 20
पिछले 24 घंटे में चार लाख 63 हजार से ज्यादा सैंपल हुए टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 1 अगस्त तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 1,98,21,831 है। जिनमें से 4,63,172 नमूनों का परीक्षण शनिवार को ही किया गया है।

12:44PM 02 Aug, 20
देश में संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 17 लाख के पार

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 17,50,723 हो गई है। जिनमें से 5,67,730 सक्रिय मामले हैं, 11,45,629 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 37,364 लोगों की मौत हो चुकी है। 

12:43PM 02 Aug, 20
देश में पिछले 24 घंटे में 54735 नए मामले सामने आए

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 54,735 नए मामले सामने आए हैं और 853 लोगों की मौत हुई है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)