Coronavirus Live Updates: भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या 11.5 लाख के पार, 28 हजार से ज्यादा लोगों की गई जान

  • Follow Newsd Hindi On  
Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस लाइव अपडेट्स

Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी पूरी दुनिया के लिए बड़ी त्रासदी साबित हो रही है। दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.44 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 6 लाख को पार कर गई है। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस समय संक्रमितों का आंकड़ा 11.55 लाख से ऊपर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 11,55,191 हो गई है। 4,02,529 लोग अभी देश में कोरोना पॉजिटिव हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37,148 नए मामले सामने आए हैं और 587 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 28,084 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 7,24,578 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


बता दें कि  भारत (Coronavirus in india) में अब 38-39 हजार औसतन केस रोजाना सामने आ रहे हैं। वहीं अलग-अलग राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में आए उछाल के बाद सीमित अवधि के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। केंद्र सरकार अनलॉक 2.0 की गाइडलाइन भी जारी कर चुकी है।

यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) से संबंधित सभी अपडेट्स…


Live Blog

12:04PM 21 Jul, 20
ओडिशा में कोरोना के 647 नए मामले सामने आए

ओडिशा में पिछले 24 घंटे में 647 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 457 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 18,757 हो गई है। जिनमें से 12,909 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, ओडिशा की ओर से यह जानकारी दी गई है।

12:04PM 21 Jul, 20
मुंबई के बांद्रा में लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के लिए युवक गिरफ्तार

महाराष्ट्रः मुंबई के बांद्रा में लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के लिए एक 25 वर्षीय शख्स के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया। यह शख्स अपना जन्मदिन मना रहा था।

12:04PM 21 Jul, 20
मुंबई के बांद्रा में लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के लिए युवक गिरफ्तार

महाराष्ट्रः मुंबई के बांद्रा में लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के लिए एक 25 वर्षीय शख्स के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया। यह शख्स अपना जन्मदिन मना रहा था।

12:00PM 21 Jul, 20
दिल्ली में अब तक 84 प्रतिशत लोग हुए ठीक: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि 'सोमवार को दिल्ली में 954 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। दिल्ली में कुल पॉजिटिव मामले 1,23,447 हो गए हैं। सोमवार को 1784 मरीज रिकवर हुए हैं। अब तक 1,04,918 लोग रिकवर हो चुके हैं। अब तक 84 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके हैं।

11:59AM 21 Jul, 20
राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर तंज कसा

कोरोना संकट को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज- इसीलिए देश कोरोना की लड़ाई में 'आत्मनिर्भर' है।

11:55AM 21 Jul, 20
ब्राजील में कोरोना के 21,749 नए केस, 718 लोगों की मौत

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, ब्राजील में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 21,749 नए केस सामने आए हैं और 718 लोगों की मौत हुई है। आपको बता दें कि ब्राजील में कोरोना की वजह से अबतक 80 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

11:54AM 21 Jul, 20
अमेरिका में कोरोना के 62,879 नए केस, 545 लोगों की मौत

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, बीते 24 घंटे में अमेरिका में कोरोना के 62,879 नए केस सामने आए हैं और 545 लोगों की मौत हुई है।

11:53AM 21 Jul, 20
दुनिया भर में कोरोना के अबतक 1.48 करोड़ मामले

दुनिया भर में कोरोना के अबतक 1.48 करोड़ मामले सामने आए हैं और 6.13 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

11:52AM 21 Jul, 20
पिछले 24 घंटे में तीन लाख 33 हजार से ज्यादा सैंपलों की जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 20 जुलाई तक कोरोना के लिए 1,43,81,303 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 3,33,395 का परीक्षण पिछले 24 घंटे में किया गया।

11:48AM 21 Jul, 20
पिछले 24 घंटे में 37041 नए मामले सामने आए, देश में एक्टिव केस की संख्या 4 लाख के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 37,148 नए मामले सामने आए हैं और 587 लोगों की मौत हुई है।

भारत में अबतक कोरोना के 11,55,191 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 4,02,529 ऐक्टिव केस हैं जबकि 7,24,578 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)