Coronavirus Live Updates: भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या 1.31 लाख के पार, 3867 लोगों की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  
यूपी: कानपुर बना कोरोना वायरस का नया हॉटस्पॉट, तीन मदरसों के 53 बच्चे पाए गए पॉजिटिव

Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी पूरी दुनिया के लिए बड़ी त्रासदी साबित हो रही है। अब तक इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या 3.4 लाख से ज्यादा हो चुकी है। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस समय संक्रमितों का आंकड़ा 1.31 लाख से ऊपर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1,31,868 हो गई है। 73,560 लोग अभी भी देश में कोरोना पॉजिटिव हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6767 नए मामले सामने आए हैं और 147 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 3867 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 54,441 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


बता दें कि  भारत (Coronavirus in india) में भी अब 5-6 हजार औसतन केस रोजाना सामने आ रहे हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि हमारा रिकवरी रेट काफी अच्छा है। देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन का चौथा चरण (Lockdown 4.0) शुरू हो चुका है। लॉकडाउन 4.0 में बस, प्लेन, मेट्रो, सैलून, दुकानें, मॉल्स व अन्य छूटों से जुड़ी जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ….

यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) से संबंधित सभी अपडेट्स…


Live Blog

8:26PM 24 May, 20
तमिलनाडु में आज 765 संक्रमित मरीज मिले

तमिलनाडु में आज 765 संक्रमित मरीज मिले, आठ लोगों की मौत हुई है। इसमें से 587 मामले चेन्नई से हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 16277 जबकि चेन्नई में कुल मामलोंं की संख्या 10576 पर पहुंच गई। 

8:24PM 24 May, 20
गोवा में आज कोरोना वायरस के 11 मामले

गोवा में आज कोरोना वायरस के 11 मामले सामने आए। यहां कुल मरीजों की संख्या 66 पहुंच गई है जिसमें से 47 सक्रिय केस हैं। 

8:23PM 24 May, 20
झारखंड में आज कोरोना संक्रमण के 10 नए मामले

झारखंड में आज कोरोना संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए। चार हजारीबाग, तीन गढ़वा, दो कोडरमा और मामला बुंदू में मिला। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 363 पहुंची। 

8:23PM 24 May, 20
राजधानी दिल्ली में आज CRPF के 9 जवान कोरोना पॉजिटिव

राजधानी दिल्ली में आज CRPF के 9 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले। CRPF में अबतक कुल 359 को कोरोना। फिलहाल 137 केस ऐक्टिव हैं, 2 ने गंवाई जान।

8:22PM 24 May, 20
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 3041 नए केस

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 3041 नए केस आए। इसके साथ 58 मौत भी हुईं। राज्य में अबतक 50,231 केस, 1635 ने गंवाई जान।

8:21PM 24 May, 20
बिहार में कोविड-19 से 48 साल के एक व्यक्ति की मृत्यु

बिहार में कोविड-19 से 48 साल के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जिससे राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है। बताया गया कि राज्य में संक्रमण के 87 नए मामले सामने आए हैं और कुल रोगियों की संख्या 2,477 हो गई है।

8:21PM 24 May, 20
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 130 नए कोरोना केस

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 130 नए कोरोना केस मिले। राज्य में अबतक 2089 केस। 1391 फिलहाल ऐक्टिव, 654 डिस्चार्ज।

8:21PM 24 May, 20
महाराष्ट्र सरकार ने भी घरेलू फ्लाइट सर्विस शुरू करने की इजाजत दी

महाराष्ट्र सरकार ने भी घरेलू फ्लाइट सर्विस शुरू करने की इजाजत दी। मुंबई से कुल 25-25 फ्लाइट रोजाना उड़ और उतर सकेंगी। मंत्री नवाब मलिक ने यह जानकारी दी।

5:51PM 24 May, 20
केरल में 53 पॉजिटिव केस

केरल में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 322 पहुंची, आज यहां 53 पॉजिटिव केस मिले हैं। 

5:50PM 24 May, 20
न्यूयॉर्क में कई हफ्ते बाद एक दिन में कोविड-19 से सबसे कम मौतें हुईं

अमेरिका के न्यूयॉर्क में कई हफ्ते बाद शनिवार को, एक दिन में कोविड-19 से सबसे कम मौतें हुईं। शनिवार को मौत के 84 मामले सामने आए जबकि आठ अप्रैल को मृतकों की संख्या 799 दर्ज की गई थी।

5:49PM 24 May, 20
असम में चार नए मामले सामने आए

असम में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 87 नए मामले सामने आने के एक दिन बाद रविवार को चार नए मामले सामने आए। एक वरिष्ठ मंत्री ने यह जानकारी दी। असम में अब तक कोविड-19 के कुल 350 मामले सामने आए हैं। इनमें से 286 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 57 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। इस महामारी से चार मरीजों की मौत हो चुकी है और तीन लोग राज्य से बाहर चले गए हैं।

5:48PM 24 May, 20
बीएसएफ के दो कर्मी कोरोना संक्रमित

पिछले 24 घंटे में बीएसएफ के दो कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए। कुल सक्रिय केस की संख्या 112 पहुंची, अबतक 296 बीएसएफ कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं। 

5:48PM 24 May, 20
केरल में 53 वर्षीय महिला की मौत

केरल: वायनाड के कालपेट्टा में रहने वाली 53 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। महिला का कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। 

2:49PM 24 May, 20
UP: कोरोना टेस्ट न कराने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या

यहां एक व्यक्ति की अपने ही चचेरे भाइयों द्वारा हमला किए जाने के बाद मौत हो गई। कथित तौर पर दिल्ली से लौटने के बाद वह कोरोना वायरस का परीक्षण नहीं करवा पाया था। घटना बिजनौर जिले के मलकपुर गांव में हुई। पढ़ें विस्तार से..

2:48PM 24 May, 20
MP में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 51 फीसदी

मध्य प्रदेश में एक तरफ कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है तो दूसरी ओर स्वस्थ हो रहे मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। राज्य में अब तक जितने मरीज बीमार हुए उनमें से 51 फीसदी मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं। पढ़ें विस्तार से..

2:48PM 24 May, 20
केजरीवाल ने एम्स के पूर्व डॉक्टर के निधन पर शोक जताया

एम्स के मेडिसिन विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जे.एन. पांडेय का कोरोनावायरस के कारण निधन होने के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शोक व्यक्त किया है। पढ़ें विस्तार से..

2:47PM 24 May, 20
झारखंड: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बेरमो विधायक राजेन्द्र सिंह का निधन

झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह (Rajendra Singh) का निधन हो गया है। राज्य के पूर्व मंत्री रह चुके राजेंद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। पढ़ें विस्तार से..

2:45PM 24 May, 20
स्पेन में कोविड-19 पीड़ितों के लिए 10 दिन का राष्ट्रीय शोक

स्पेन के प्रधानमंत्री प्रेडो सांचेज ने कोविड-19 महामारी के पीड़ितों के लिए 10 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। पढ़ें विस्तार से..

2:44PM 24 May, 20
आंध्र प्रदेश में 66 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2627 हुई

आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 66 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2627 हो गई है।

2:43PM 24 May, 20
दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 91

दिल्ली के हरि नगर के हाउस नंबर 600-800, रानी बाग, स्ट्रीट नंबर-8  शास्त्री पार्क से दो घरों को मिलाकर दिल्ली में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 91 हो गई है। अब तक 41 जोन को डी-कंटेन्ड कर दिया गया है।

2:42PM 24 May, 20
नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के ये इलाके कंटेंनमेंट जोन घोषित

कोरोना के केस मिलने के बाद नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के ऋषि नगर, रामपुरा और अशोक विहार पुलिस कॉलोनी को कंटेंनमेंट जोन घोषित किया गया। आसपास के इलाके को भी बफर जोन बनाया।

2:36PM 24 May, 20
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 508 नए मामले

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 508 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 13,418 हो गई है। अभी तक कुल 261 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में दोहरीकरण दर 13 दिनों का है।

2:35PM 24 May, 20
मणिपुर में तीन नए मामले

मणिपुर स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज कोरोना पॉजिटिव के तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 32 हो गई है।

2:34PM 24 May, 20
असम में कोरोना के चार नए मामले दर्ज

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि राज्य में कोरोना पॉजिटिव के चार नए मामले सामने आए हैं। इसमें से दो चिरांग के तेजपुर क्वारंटीन केंद्र और दो जोरहट से मिले हैं, जो चेन्नई से लौटे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 350 हो गई है।

2:34PM 24 May, 20
झारखंड में तीन नए मामले

झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि जमशेदपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव के तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 353 हो गई है।

2:33PM 24 May, 20
मुंबई से गोवा आए यात्रियों में से 11 यात्री कोरोना पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण मुक्त हो चुके गोवा में एक बार फिर संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। प्रवासियों ने गोवा सरकार की चिंता बढ़ा दी है। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस से शनिवार को मुंबई से गोवा आए 11 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 50 हो गई है।

2:33PM 24 May, 20
ओडिशा में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1336 हुई

ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 67 नए मामले शनिवार को दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1336 हो गई है।

2:32PM 24 May, 20
महाराष्ट्र पुलिस के 87 कर्मियों को कोरोना संक्रमण

बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस के 87 कर्मियों को कोरोना संक्रमण। इसी के साथ महाराष्ट्र पुलिस में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,758 हो गई। इनमें से 673 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि 18 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।

11:43AM 24 May, 20
अभिनेता किरण कुमार कोरोना से संक्रमित

फिल्म एवं टीवी अभिनेता किरण कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और अभी घर पर पृथक-वास में रह रहे हैं। अभिनेता ने कहा कि उनमें बीमारी के लक्षण नहीं थे और वह पूरी तरह ठीक हैं। उन्होंने कहा कि 14 मई को मैं चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल गया था जहां कोविड-19 जांच अनिवार्य थी। इसलिए मैंने भी जांच कराई और जांच नतीजे में संक्रमित पाया गया। उन्होंने कहा कि बुखार, खांसी, कुछ नहीं है मैं ठीक हूं और मैंने घर पर खुद को अलग रखा हुआ है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)