Coronavirus Live Updates: भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या 14 लाख के करीब, 32 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  
Covid-19 figures in India cross 85 lakh more than 45 thousand new cases

Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी पूरी दुनिया के लिए बड़ी त्रासदी साबित हो रही है। दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.55 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 6.6 लाख को पार कर गई है। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस समय संक्रमितों का आंकड़ा 13.85 लाख से ऊपर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 13,85,522 हो गई है। 4,67,882 लोग अभी देश में कोरोना पॉजिटिव हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48,661 नए मामले सामने आए हैं और 705 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 32,061 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 8,85,577 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


बता दें कि  भारत (Coronavirus in india) में अब 40 हजार औसतन केस रोजाना सामने आ रहे हैं। वहीं अलग-अलग राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में आए उछाल के बाद सीमित अवधि के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। केंद्र सरकार अनलॉक 2.0 की गाइडलाइन भी जारी कर चुकी है।

यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) से संबंधित सभी अपडेट्स…


Live Blog

10:18PM 26 Jul, 20
भारत में कोरोना के कुल मामले 14 लाख के पार

भारत में कोरोना की रफ्तार बढ़ती ही जा रही रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, भारत में कोरोना के कुल मामले 14 लाख के पार हो गए हैं। देश में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या इस समय 14,24,202 हो गई है। वहीं, कुल मौतों की संख्या 32,656 हो गई है।

10:16PM 26 Jul, 20
राजस्थान में आज कोरोना के 1132 नए केस, 11 लोगों की मौत

राजस्थान में आज रात 8.30 बजे तक कोरोना के 1,132 नए केस सामने आए और 11 लोगों की मौत हुई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 36,430 हो गई है जिनमें 9,852 ऐक्टिव केस हैं जबकि 624 लोगों की मौत हो गई है।

10:08PM 26 Jul, 20
हरियाणा में आज कोरोना के 794 नए केस सामने आए

हरियाणा में आज कोरोना के 794 नए केस सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 31,332 हो गई है।

10:07PM 26 Jul, 20
जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 615 नए केस

जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 615 नए केस सामने आ हैं और 7 मौतें हुई हैं।

10:06PM 26 Jul, 20
मुंबई में आज कोरोना के 1115 नए केस, 57 मौतें

मुंबई में आज कोरोना के 1115 नए केस सामने आए और 57 मौतें हुईं। इसके अलावा 1361 कोरोना मरीज संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज भी हुए।

10:05PM 26 Jul, 20
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 9,431 नए मामले, 267 मौतें

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 9,431 नए मामले सामने आए और 267 मौतें हुईं। कुल केसों की संख्या अब 3,75,799 हो गई है जिनमें 1,48,601 ऐक्टिव केस हैं, 2,131238 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। महाराष्ट्र का रिकवरी रेट 56.74% है।

8:17PM 26 Jul, 20
कर्नाटक के वन मंत्री कोरोना पॉजिटिव

कर्नाटक के वन मंत्री आनंद सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

7:58PM 26 Jul, 20
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में 2 अगस्त तक संपूर्ण लॉकडाउन

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में आज रात 8 बजे से 2 अगस्त की सुबह 5 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया गया। इस दौरान सभी दुकानें, शॉपिंग मॉल्स, मार्केट, होटल और रेस्तरां बंद रहेंगेः कटनी जिला कलेक्टर

7:58PM 26 Jul, 20
कर्नाटक में आज 5199 नए मामले, 82 लोगों की मौत

कर्नाटक में आज कोरोना के 5,199 नए मामले सामने आए और 82 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 96,141 हो गई जिनमें 58,417 सक्रिय मामले हैं जबकि 1,878 लोगों की मौत हो चुकी है।

7:46PM 26 Jul, 20
आंध्र प्रदेश: कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के करीब, बीते 24 घंटे में 7627 नए मामले

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7627 नए मामले सामने आए और 3041 लोग ठीक हुए। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 96, 298 हो गई है। इनमें 46,301 लोग ठीक हो चुके हैं और 1041 लोगों की मौत हो चुकी है। 

7:45PM 26 Jul, 20
तमिलनाडु में आज कोरोना संक्रमण के 6986 नए मामले, 85 लोगों की मौत 

तमिलनाडु में आज कोरोना संक्रमण के 6986 नए मामले दर्ज किए गए और 85 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 2,13,723 हो गई है। इनमें 1,56,526 लोग ठीक हो चुके हैं और 3,494 मौतें हो चुकी हैं। फिलहाल, यहां सक्रिय मामलों की संख्या 53,703 है।

7:43PM 26 Jul, 20
केरल में आज कोरोना के 927 नए मामले

केरल में आज कोरोना के 927 नए मामले सामने आए। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 9655 है। अब तक राज्य में 9,302 लोग ठीक हो चुके हैं। 

7:43PM 26 Jul, 20
अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 70 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में नौ सुरक्षा कर्मियों समेत 70 और लोगों में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,126 हो गई है।

5:52PM 26 Jul, 20
यूपी में पिछले 24 घंटे में 3260 नए मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3260 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 23,921 हो गई है। अब तक 41,641 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना के कारण अब तक 1426 लोगों की मौत हो चुकी है।   

5:52PM 26 Jul, 20
तमिलनाडु में एक बैंक के 38 कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए

तमिलनाडु के तिरुचिराल्ली में एक अग्रणी राष्ट्रीयकृत बैंक की मुख्य शाखा के कम से कम 38 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बैंक और स्थानीय नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, जो ग्राहक बैंक आये थे उन्हें भी स्वेच्छा से कोरोना वायरस की जांच के कराने की सलाह दी गई है।

4:10PM 26 Jul, 20
बिहार में आज कोरोना संक्रमण के 2605 नए मामले

बिहार में आज कोरोना संक्रमण के 2605 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 38,919 हो गई है।

4:09PM 26 Jul, 20
दिल्ली में आज 17 हजार से अधिक सैंपलों की जांच

दिल्ली में आज 5,032 आरटीपीसीआर / सीबीएनएएटी / ट्रूनेट परीक्षण और 12,501 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। दिल्ली में अब तक कुल 9,46,777 परीक्षण किए गए हैं।

4:08PM 26 Jul, 20
दिल्ली में आज कोरोना के 1075 नए मामले, 21 लोगों की मौत

दिल्ली में आज कोरोना के 1075 नए मामले सामने आए हैं और 21 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में कुल केस 1,30,606 हुए, अब तक 3827 की मौतः दिल्ली सरकार

2:27PM 26 Jul, 20
तेलंगाना में 1593 नए मामले सामने आए, आठ लोगों की मौत

तेलंगाना में आज कोरोना पॉजिटिव के 1,593 नए मामले सामने आए हैं, 998 मरीज ठीक हुए हैं और आठ की मौत दर्ज की गई है। इसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 54,059 हो गई है। जिसमें से 41,332 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 463 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी तेलंगाना सरकार की ओर से दी गई है।

2:25PM 26 Jul, 20
हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना के 21 नए मामले सामने आए

हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना वायरस के 21 नए मामले सामने आए। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,072 है जिसमें 869 सक्रिय मामले, 1,174 ठीक हो चुके मामले और 12 मौतें शामिल हैं।

12:23PM 26 Jul, 20
ओडिशा में 1376 नए कोरोना पॉजिटिव मामले

ओडिशा में आज 1376 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 25,389 हो गई है। जिसमें से 15,928 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 9,287 सक्रिय मामले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी  दी गई है।

11:52AM 26 Jul, 20
राजस्थान में 611 नए मामले सामने आए

राजस्थान में आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 611 नए मामले सामने आए हैं। नए संक्रमणों के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 35,909 हो गई है। जिसमें से सक्रिय मामलों की संख्या 9,935 है, 25,353 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और अब तक 621 लोगों की मौत हो चुकी है।

11:51AM 26 Jul, 20
मध्य प्रदेश: मंत्री उषा ठाकुर ने खुद को किया होम क्वारंटीन

मध्य प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने खुद को किया होम क्वारंटीन कर लिया है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के निर्देशानुसार अगले सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। 

शनिवार को शिवराज सिंह चौहान ने खुद को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। शिवराज सिंह चौहान फिलहाल कोविड-19 अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।

11:50AM 26 Jul, 20
महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मियों की कुल संख्या 8483

महाराष्ट्र पुलिस की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मियों की कुल संख्या 8,483 हो गई है। जिसमें से 1,919 सक्रिय मामले हैं, 6,471 लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं और अब तक 93 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।

11:49AM 26 Jul, 20
अमेरिका में कोरोना वायरस के 68 हजार से ज्यादा नए मामले, 1067 मौतें

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 68,212 नए मामले सामने आए और 1,067 मौतें हुईं। अमेरिका में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 41,74,437 है और अब तक कोरोना वायरस से 1,46,391 मौतें हुईं हैं।

11:43AM 26 Jul, 20
देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 13 लाख 85 हजार के पार

देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,85,522 हो गई है। जिनमें से 4,67,882 सक्रिय मामले हैं, 8,85,577 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 32,063 लोगों की मौत हो चुकी है। 

11:42AM 26 Jul, 20
पिछले 24 घंटे में चार लाख 42 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण

पिछले 24 घंटो में 4,42,031 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। सरकारी लैब्स में रेकॉर्ड 3,62,153 सैंपल टेस्ट हुए है। प्राइवेट लैब में 79,878 टेस्ट हुए हैं, जो कि एक अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा हैः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

25 जुलाई तक देश में कुल 1,62,91,331 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 

11:41AM 26 Jul, 20
देश में कोरोना के 48,661 नए मामले, 705 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 48,661 नए मामले सामने आए हैं और 705 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के कुल मामले 13,85,522 हुए, अब तक 32,061 लोगों की मौतः स्वास्थ्य मंत्रालय

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)