Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी पूरी दुनिया के लिए बड़ी त्रासदी साबित हो रही है। दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.66 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 6.5 लाख को पार कर गई है। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस समय संक्रमितों का आंकड़ा 16.38 लाख से ऊपर है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 16,38,871 हो गई है। 5,45,318 लोग अभी देश में कोरोना पॉजिटिव हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 55,079 नए मामले सामने आए हैं और 779 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 35,747 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 10,57,806 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं और और रिकवरी रेट 64.23 प्रतिशत हो गया है।
बता दें कि भारत (Coronavirus in india) में अब 48-50 हजार औसतन केस रोजाना सामने आ रहे हैं। वहीं अलग-अलग राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में आए उछाल के बाद सीमित अवधि के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। इस बीच केंद्र सरकार ने अनलॉक 3.0 की गाइडलाइन जारी कर दी है।
गोवा में कोरोना के 209 नए मामले रिपोर्ट हुए। राज्य में कुल केस 5913 हुए, अब तक 45 की मौतः स्वास्थ्य विभाग, राज्य सरकार
मुंबई में कोरोना के 1100 नए मामले सामने आए हैं और 53 लोगों की मौत हुई। शहर में कुल केस 1,14,287 हुए।
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 10,320 नए मामले सामने आए और 265 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4,22,118 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 14,994 हो गया है। फिलहाल, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,50,662 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोविड-19 से मृत्युदर तेजी से घट रही है और इस समय यह 2.18 प्रतिशत के स्तर पर है जो दुनियाभर में सबसे कम मृत्युदर में शामिल है। वहीं महज 0.28 फीसद रोगी वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश में इस समय उपचार करा रहे कुल 5,45,318 कोविड-19 रोगियों में से 1.61 प्रतिशत को आईसीयू में देखभाल की जरूरत है, वहीं केवल 2.32 फीसद को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है।
शुक्रवार को बिहार में अलग-अलग जिलों से कोरोना के रिकॉर्ड 2986 नए मरीज मिले हैं और 13 लोगों की मौत हो गई है। अब राज्य में कोविड-19 संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 50987 पर पहुंच गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना से 1977 लोग ठीक हुए हैं। बिहार में कोरोना रिकवरी रेट 66 फीसदी है। वहीं, कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर अब 298 पर पहुंच गया है।
पंजाब में आज कोरोना के 665 मामले और 16 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। राज्य में कुल केस 16,119 हुए, अब तक 386 की मौतः स्वास्थ्थ विभाग
उत्तराखंड ने आज कोरोना संक्रमण के 118 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,897 हो गई है। अब तक 80 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 116 नए मामले और 1 की मौत हो गई। यहां कुल मामले 2,621 हो गए, जिनमें से 931 मामले सक्रिय हैं। अब तक बीमारी से 5 लोगों की मौत हुई है।
केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1320 नए मामले रिपोर्ट हुए। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 10,495 हो गई है।
तमिलनाडु में आज कोरोना के 5,881 नए मामले सामने आए और 97 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,45,859 हो गई है। इनमें 1,83,956 लोग ठीक हो चुके हैं और 3,935 लोगों की मौत हो चुकी है।
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10376 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1,40,933 हो गई है। यहां 75,720 मामले सक्रिय हैं, 63,864 लोग ठीक हो चुके हैं और 1349 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के अनलॉक-3 के 2 अहम फैसले रद्द किए। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में होटल खोलने और ट्रायल बेसिस पर साप्ताहिक बाजार खोलने की इजाजत दी थी। इन दोनों फैसलों को उपराज्यपाल ने खारिज कर दिया।
भारत में अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल उड़ानों पर प्रतिबंध 31 अगस्त तक बढ़ाया गयाः नागरिक उड्डयन महानिदेशक
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1195 नए मामले और 27 लोगों की मौत हो गई। राजधानी में कुल मामलों की संख्या 1,35,598 हो गई है। इनमें 1,20,930 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 3963 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 10,705 है।
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 4453 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34968 है। 48663 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 1630 लोगों की मौत हो चुकी है।
झारखंड में आज कोरोना के 460 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 10,488 हो गई है। इनमें 6208 मामले सक्रिय हैं, 4176 लोग ठीक हो चुके हैं और 104 लोगों की मौत हो चुकी है।
पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र पुलिस के 121 और लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए और दो लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की कुल संख्या 102 हो गई। महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना पॉजिटिव कर्मियों की कुल संख्या 9217 हो गई है जिसमें से 7,176 ठीक और 1,939 सक्रिय मामले हैं।
हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना के 2,510 केस पाए गए हैं। यहां पर 1095 ऐक्टव केस हैं और 1,388 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,499 नए मामले सामने आए। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 31,877 है और कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 11,918 है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है।
राजस्थान में आज सुबह 10.30 बजे तक 362 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए और सात मौतें हुईं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 41,298 है। जिसमें 11,319 सक्रिय मामले और 674 मौतें शामिल हैं।
गाजीपुर के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने अडिशनल जिला मैजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर कहा है कि 42 कोरोना मरीज गायब हैं। न तो वे अस्पताल में हैं और न ही घर पर आइसोलेशन में हैं।
झारखंड में लॉकडाउन संबंधित नियम 31 अगस्त तक लागू रहेंगे।
दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख 55 हजार से ज्यादा हो गई है और 46 लाख 34 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1,465 और ब्राजील में 1,189 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़े वर्ल्डोमीटर के मुताबिक शुक्रवार सुबह नौ बजे तक के हैं।
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या छह लाख 76 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 74 लाख 74 हजार को पार कर गया है। जबकि एक करोड़ नौ लाख 37 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 30 जुलाई तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 1,88,32,970 है। जिनमें से 6,42,588 नमूनों का परीक्षण गुरुवार को ही किया गया है। यह अब तक एक दिन में जांच की सर्वाधिक संख्या है।
देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 16,38,871 हो गई है। जिनमें से 5,45,318 सक्रिय मामले हैं, 10,57,806 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 35,747 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 55,079 नए केस पाए गए और 779 लोगों की मौत हो गई। अब तक संक्रमण का आंकड़ा 16 लाख को पार कर गया है।