Coronavirus Live Updates: भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या 7.4 लाख के पार, 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  
पहले इंदौर, अब राजधानी भोपाल में बिगड़ रहे कोरोना को लेकर हालात

Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी पूरी दुनिया के लिए बड़ी त्रासदी साबित हो रही है। दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.15 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 5.5 लाख को पार कर गई है। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस समय संक्रमितों का आंकड़ा 7.42 लाख से ऊपर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 7,42,417 हो गई है। 2,64,944 लोग अभी भी देश में कोरोना पॉजिटिव हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,752 नए मामले सामने आए हैं और 482 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 20,642 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 4,56,831 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


बता दें कि  भारत (Coronavirus in india) में भी अब 23-24 हजार औसतन केस रोजाना सामने आ रहे हैं। वहीं लॉकडाउन के दौरान करीब दो महीने तक बंद रहने के बाद देश में शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल, होटल और रेस्तरां फिर से खुल रहे हैं, जिनमें नए नियमों के तहत प्रवेश के लिए टोकन सिस्टम जैसी व्यवस्थाएं होंगी। सरकार ने अनलॉक 2.0 की गाइडलाइन भी जारी कर दी है।

यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) से संबंधित सभी अपडेट्स…


Live Blog

10:05PM 08 Jul, 20
दिल्ली में आज कुल 22028 कोविड-19 टेस्ट हुए

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया, राजधानी दिल्ली में आज कुल 22028 कोविड-19 टेस्ट हुए। इनमें से 9461 आरटीपीसीआर टेस्ट जबकि 12567 रैपिड एंटीजन टेस्ट हैं। 

10:04PM 08 Jul, 20
मध्यप्रदेश में हर रविवार को रहेगा लॉकडाउन

भोपाल: मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान, हर रविवार को संपूर्ण मध्यप्रदेश में रहेगा लॉकडाउन। किल कोरोना अभियान के तहत रहेगा लॉकडाउन। दूसरे प्रदेशों से आ रहे लोगों से बदल रही प्रदेश की परिस्थितियां। प्रदेश में आने-जाने वाले लोगों की बॉर्डर पर होगी जांच। 

10:04PM 08 Jul, 20
उत्तराखंड में 28 नए मामले, तीन और की मृत्यु

उत्तराखंड में बुधवार को कोविड-19 के 28 नए मामले सामने आने से महामारी से पीड़ितों की संख्या 3258 हो गई जबकि बीमारी से ग्रस्त तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया।

10:03PM 08 Jul, 20
महाराष्ट्र में एक दिन में 6603 नए संक्रमित

महाराष्ट्र में आज एक दिन में 6603 नए संक्रमित और 198 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,23,724 हो गई जिसमें 1,23,192 लोग ठीक हुए हैं और 9448 लोगों की मौत हुई है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या इस वक्त 91,065 है।

10:03PM 08 Jul, 20
चंडीगढ़ में 98 हुए सक्रिय मामले

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में बुधवार को सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 98 हो गई।

10:02PM 08 Jul, 20
हरियाणा में आज कोरोना के 691 नए मामले, तीन मौत

हरियाणा में आज कोरोना के 691 नए मामले दर्ज हुए और तीन मौतों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18,690 हो गई है, इसके अलावा मृतकों की संख्या भी 282 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या अभी 4302 है।

8:20PM 08 Jul, 20
मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 409 मामले, सात की मौत

मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 409 मामले सामने आए, सात की मौत। संक्रमितों की कुल संख्या 16036 पहुंची, अबतक 629 की मौत। 

8:19PM 08 Jul, 20
पंजाब में आज कोरोना के 158 नए मामले

पंजाब में आज कोरोना के 158 नए मामले सामने आए। तीन की मौत हुई। कुल सक्रिय मामले 1901, अबतक मौत का आंकड़ा 178 पहुंचा। 

8:18PM 08 Jul, 20
पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के 986 नए केस, 23 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के 986 नए केस और 23 लोगों की मौत। राज्य में कुल मामले 24,823 हुए, अब तक 827 की मौत। ऐक्टिव केस 7705 हैंः स्वास्थ्य विभाग

8:17PM 08 Jul, 20
मणिपुर में कोरोना के 5 नए मामले

मणिपुर में कोरोना के 5 नए मामले सामने आए। कुल केस 1435 हुएः स्वास्थ्य विभाग

7:32PM 08 Jul, 20
केरल में 301 नए मामले दर्ज

केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बुधवार को बताया कि राज्य में कोरोना के 301 नए मामले दर्ज हुए हैं और 107 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। मंत्री के मुताबिक राज्य में अब तक 3561 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।

7:31PM 08 Jul, 20
मुंबई के धारावी में तीन नए मामले दर्ज

मुंबई के धारावी इलाके में तीन नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके बाद इलाके में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2338 हो गए हैं। इसमें 329 सक्रिय मामले और 86 मौतें भी शामिल हैं।

7:09PM 08 Jul, 20
मिजोरम में आज तीन नए मामले दर्ज

मिजोरम में आज तीन नए मामले सामने आए हैं, इसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 201 हो गई है, इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 58 है और 143 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।

7:08PM 08 Jul, 20
तमिलनाडु में कोरोना के 3756 नए मामले, 64 लोगों की मौत

तमिलनाडु में कोरोना के 3756 नए मामले सामने आए हैं और 64 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल केस 1,22,350 हुए, अब तक 1700 की मौतः स्वास्थ्य विभाग

7:07PM 08 Jul, 20
दिल्लीः 106 साल के मुख्तार अहमद ने कोरोना को दी मात

दिल्लीः 106 साल के मुख्तार अहमद, जो 1918 में स्पेनिश फ्लू के वक्त 4 साल के थे, वो कोरोना से ठीक हो गए हैं। मुख्तार अहमद कहते हैं कि उन्हें खुद के बचने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन उचित इलाज की वजह से वे ठीक हुए हैं। उनका कहना है कि जिंदगी में ऐसी महामारी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी।

6:02PM 08 Jul, 20
देश में कोरोना से ठीक हुए 4,56,830 लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 16833 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, जिसके बाद देश में इस महामारी से स्वस्थ्य होने वालों की संख्या बढ़कर 4,56,830 हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी दर में बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़कर 61.53 फीसदी हो गई है।

6:00PM 08 Jul, 20
पश्चिम बंगाल के कंटेनमेंट जोन में सात दिनों का लॉकडाउन

कोविड-19: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के कंटेनमेंट जोन में सात दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। यह प्रतिबंध गुरुवार शाम 5 बजे से लागू होगा।

5:26PM 08 Jul, 20

ओडिशा सरकार ने कटक और खरोडा के अलावा बाहर से आने वाले सरकारी कर्मचारियों को 31 जुलाई तक भुवनेश्वर ऑफिस नहीं आने को कहा।

5:25PM 08 Jul, 20
पटना में 10 से 16 जुलाई तक लॉकडाउन

बिहार की राजधानी पटना में जिलाधिकारी के आदेशानुसार 10 से 16 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया।

5:25PM 08 Jul, 20
बिहार: सचिवालय में आगंतुकों पर रोक

बिहार: राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना महामारी को देखते हुए, राज्य सचिवालय और परिसर की अन्य इमारतों में किसी भी आगंतुक को अनुमति नहीं दी जाएगी।

5:24PM 08 Jul, 20
महाराष्ट्र पुलिस में पिछले 48 घंटे में 278 नए संक्रमित

महाराष्ट्र पुलिस में पिछले 48 घंटे में कोरोना के 278 नए मामले दर्ज और एक की मौत। इसके साथ ही यहां सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1113 हो गई है, वहीं मृतकों की संख्या भी बढ़कर 71 पहुंच गई है।

5:24PM 08 Jul, 20
आईटीबीपी में पिछले 24 घंटे में 17 कर्मी संक्रमित

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में पिछले 24 घंटे में 17 कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद इस पुलिस बल में सक्रिय मामलों की संख्या 166 हो गई है। यहां अब तक इस महामारी से कुल 282 मरीज ठीक हुए हैं: आईटीबीपी

5:23PM 08 Jul, 20
ओडिशा: BJP विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजद के विधायक प्रशांत बेहरा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में घातक वायरस की चपेट में आने वाले वह दूसरे विधायक हैं। अधिकारियों ने बताया कि कटक जिले के सैलीपुर से विधायक को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्होंने बताया कि भाजपा के निलगिरि से विधायक सुकांत कुमार सोमवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे और बेहरा उनके सम्पर्क में आए थे।

5:22PM 08 Jul, 20
यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1196 नए मामले सामने आए

यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1196 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में फिलहाल 9980 ऐक्टिव मामले हैं। राज्य में 20331 लोग ठीक होकर डिस्चार्च किे जा चुके हैं। अब तक 845 की मौतः यूपी के प्रिंसिपल सेक्रटरी हेल्थ, अमित मोहन प्रसाद

5:21PM 08 Jul, 20
बिहार में 749 नए मामले सामने आए

बिहार में 749 नए कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13,274 हो गई है। जिसमें से 9,338 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। 24 घण्टे में 203 मरीज हुए हैं स्वस्थ अबतक 2,75,554 सैम्पल की जांच हुई है।

5:18PM 08 Jul, 20
आंध्र प्रदेश में 1062 नए मामले सामने आए

आंध्र प्रदेश कोविड-19 कमांड कंट्रोल रूम की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 1062 नए मामले सामने आए हैं और 12 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 22,259 हो गई है। जिसमें से 11,101 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 264 लोगों की मौत हो चुकी है।

5:17PM 08 Jul, 20
इंदौर में संक्रमितों की संख्या 5 हजार के नजदीक पहुंची, 252 की मौत

देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पाबंदियों में लगातार ढील दिए जाने के बीच पिछले साढ़े तीन महीने के दौरान जिले में इस महामारी के कुल 4,998 मरीज मिले हैं, जबकि इनकी मृत्यु दर लंबे समय से राष्ट्रीय औसत के मुकाबले ज्यादा बनी हुई है।

5:16PM 08 Jul, 20
पुदुचेरी राजभवन 48 घंटे के लिए बंद

पुदुचेरी के उप राज्यपाल सचिवालय की ओर बताया गया है कि 'राजभवन का एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद राजभवन को कीटाणुरहित किया जा रहा है इसलिए राजभवन 48 घंटे के लिए बंद रहेगा। हालांकि कोरोना पॉजिटिव पाए गए स्टाफ की पहुंच उप राज्यपाल तक नहीं है। फिर भी एहतियातन उप राज्यपाल और उनके कार्यालय से जुड़े सभी स्टाफ की कोरोना जांच की जा रही है।'

5:15PM 08 Jul, 20
झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने खुद को किया होम क्वारंटीन

झारखंड सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और विधायक मथुरा प्रसाद महतो के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। दरअसल, सीएम सोरेन इन दोनों नेताओं के संपर्क में आए थे। सोरेन ने मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से होम क्वारंटीन से गुजरने का अनुरोध किया है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)