Coronavirus Live Updates: भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 23,452 हुई, अब तक 724 लोगों की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  
Coronavirus Live Updates:

Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी पूरी दुनिया के लिए बड़ी त्रासदी साबित हो रही है। अब तक इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या 2 लाख के करीब पहुंच चुकी है। भारत में भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।  इस समय संक्रमितों का आंकड़ा 23 हजार से ऊपर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय (Home Ministry) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 23,452 हो गई है, जिसमें 17,915 सक्रिय हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1752 नए मामले सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 724 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 4813 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि 20 अप्रैल से लॉकडाउन के दौरान उन इलाकों में कुछ छूट भी दी गई है, जहां कोरोना के मामले कम हैं।

यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) से संबंधित सभी अपडेट्स…


Live Blog

11:33PM 24 Apr, 20
बिहार में कोरोना के नौ और पॉजिटिव केस

बिहार में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नौ और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 223 पहुंच गई है। 

9:29PM 24 Apr, 20
झारखंड : दो और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल मामले 59 हुए

झारखंड की राजधारी रांची और हिंदपीढ़ी में कोरोना वायरस के दो और पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदान कुलकर्णी ने बताया कि दो नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 59 हो गई है। 

9:27PM 24 Apr, 20
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 138 नए केस, तीन लोगों की हुई मौत

दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 138 नए केस सामने आए हैं और तीन मौतें रिपोर्ट की गई हैं। इसी के साथ दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 2514 हो गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 53 हो गया है। कुल मामलों में से 1604 केस ऐक्टिव हैं और 857 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं।

Image

8:46PM 24 Apr, 20
गुजरात में 191 नए केस आए सामने, 15 लोगों की हुई मौत

शुक्रवार को गुजरात में 191 नए केस सामने आए हैं और 15 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2815 हो गई है और अब तक 127 मौतें हुई हैं।

8:38PM 24 Apr, 20
चंडीगढ़ में आज कोरोना का कोई नया केस नहीं

चंडीगढ़ में आज कोरोना का कोई नया पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। चंडीगढ़ में कोरोना के इस समय कुल 27 केस हैं जिनमें से 15 लोग ठीक हो चुके हैं।

8:37PM 24 Apr, 20
जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 27 नए मामले

जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 27 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संघ शासित प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 454 हो गई।

8:36PM 24 Apr, 20
मुंबई में आज 357 नए मामले, 11 लोगों की मौत

मुंबई में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। आज 357 नए मामले दर्ज किए गए और 11 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कुल मामले 4589 हो गए हैं और अब तक 179 लोगों की मौत हो गई है। सक्रिय मामले 3815 हैं: स्वास्थ्य विभाग मुंबई महाराष्ट्र

8:36PM 24 Apr, 20
बिहार में 17 और पॉजिटिव केस सामने आए

बिहार में 17 और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही बिहार में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 214 हो गई हैः  संजय कुमार, प्रधान सचिव, बिहार

8:35PM 24 Apr, 20
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 40 पॉजिटिव केस

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 40 पॉजिटिव केस हैं, जिनमें से 14 सक्रिय हैं और 18 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि एक की मौत हो गई हैः स्वास्थ्य विभाग

8:35PM 24 Apr, 20
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 51 नए पॉजिटिव केस

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 51 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 385 हो गई है। 

8:34PM 24 Apr, 20
पंजाब में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 298 हुई

पंजाब में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 298 तक पहुंच गई है। इनमें से 70 ठीक हो गए हैं और 17 की मौत हो गई है। इनमें से 63, एसएएस नगर, 63 जालंधर और 55 पटियाला से हैं।

View image on Twitter 

8:32PM 24 Apr, 20
तमिलनाडु में आज 72 नए केस और दो की मौत

तमिलनाडु में आज दो लोगों की मौत हो गई और 72 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 1755 हो गई है।

View image on Twitter

8:31PM 24 Apr, 20
मध्य प्रदेश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 1846 हुई, अब तक 92 की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 1846 हो गई है, जिनमें से 92 लोगों की मौत हो गई है और 210 मरीज ठीक हो गए हैं। इंदौर में 1029 मामले दर्ज किए गए और 55 मौतें हुईं, जबकि भोपाल में 360 मामले और 9 मौतें हुई हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

View image on Twitter

8:30PM 24 Apr, 20
ओडिशा में कोरोना के कुल मामले 94 हो गए

ओडिशा के भद्रक में आज पांच पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना के कुल मामले 94 हो गए हैं। 

3:37PM 24 Apr, 20
दिल्ली एम्स के 40 स्वास्थ्यकर्मी क्वारंटीन में भेजे गए

दिल्ली एम्स के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों, नर्सों समेत 40 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। यह कार्रवाई एक 35 साल की नर्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद की गई। एम्स के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह एहतियाती उपाय के रूप में किया गया है और पांच दिनों के बाद सभी 40 हेल्थकेयर कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

3:36PM 24 Apr, 20
आंध्र प्रदेश में 62 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 955 हुई

आंध्र प्रदेश के कोविड-19 नोडल अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 62 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। राज्य में वर्तमान में कुल 955 मामले हैं। जिनमें 781 सक्रिय हैं, 145 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 29 लोगों की मौत हो गई है।

3:34PM 24 Apr, 20
राजस्थान में 44 नए मामले सामने आए, तीन की मौत

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में आज दोपहर दो बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 44 नए मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2008 हो गई है और 31 लोगों की मौत हो चुकी है। 

3:33PM 24 Apr, 20
पश्चिम बंगाल में रेलवे सुरक्षा बल के नौ जवान संक्रमित

आधिकारिक काम से दिल्ली गए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के नौ जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये जवान एसईआर खड़गपुर मंडल के 28 सदस्यीय दस्ते का हिस्सा थे, जो 14 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी से असलहे और हथियार की खेप ले कर पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन से लौटे थे। लौटने के बाद सभी 28 जवान अनिवार्य रूप से क्वारंटीन में हैं।

1:07PM 24 Apr, 20
दिल्ली में प्लाजमा थेरेपी के नतीजे उत्साहवर्धक: अरविंद केजरीवाल

पिछले कुछ दिनों में हमने कोरोना के 4 मरीजों पर प्लाजमा थेरेपी इस्तेमाल की है, अभी तक नतीजे उत्साहवर्धक रहे हैंः अरविंद केजरीवाल, सीएम, दिल्ली

1:06PM 24 Apr, 20
कर्नाटक में कोरोना के 18 नए मामले

कर्नाटक में कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं, राज्य में कुल केस 478 हुएः कर्नाटक सरकार

View image on Twitter

1:06PM 24 Apr, 20
नागपुर में कोरोना के दो नए मामले सामने आए

नागपुर के सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना रोगियों की कुल संख्या 100 हो गई है।

1:05PM 24 Apr, 20
CISF का एक कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव पाया गया

सीआईएसएफ सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात एक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे हरियाणा के झज्जर में एक आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है।

1:04PM 24 Apr, 20
पुणे में कोरोना वायरस से दो की मौत

पुणे के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कल रात कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें से एक 61 और एक 40 साल का था। दोनों पहले से बीमारी से पीड़ित थे। इसके बाद जिले में मृतकों की कुल संख्या 63 हो गई है।

12:25PM 24 Apr, 20
महाराष्ट्र में 778 नए मामले, 14 की मौत

महाराष्ट्र लोक स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज सुबह 10 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 778 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 14 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 6427 हो गई है और 283 लोगों की मौत हो चुकी है।

11:47AM 24 Apr, 20
भारत में फंसे 3600 ब्रिटिश यात्री जाएंगे अपने देश

नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग कर्यालय ने बताया कि भारत में 3,600 से अधिक फंसे ब्रिटिश यात्री अपने वतन लौटने के लिए तैयार हैं। उन्हें ब्रिटेन सरकार द्वारा संचालित 14 चार्टर्ड विमानों से इंग्लैंड भेजा जाएगा। इनके जाने के साथ ही भारत से ब्रिटेन के लिए उड़ान भरने वालों की कुल संख्या 13 हजार से अधिक हो जाएगी।

11:46AM 24 Apr, 20
केरल: 4 महीने के कोरोना संक्रमित बच्चे ने तोड़ा दम

केरलः कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में 4 महीने के कोरोना पीड़ित बच्चे ने तोड़ा दम, कल ही रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव।

11:45AM 24 Apr, 20
बेंगलुरुः हेल्थ वर्कर्स पर हमला करने वाले लोगों में से 2 कोरोना पॉजिटिव

बेंगलुरु के पादरायनपुरा में हेल्थ वर्कर्स पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार 121 लोगों में से 2 में कोरोना की पुष्टि हुई है।

11:42AM 24 Apr, 20
राजस्थानः जयपुर में कोरोना के 36 नए मामले

राजस्थानः जयपुर में कोरोना के 36 नए मामले सामने आए। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 2,000 हुई।

View image on Twitter

11:41AM 24 Apr, 20
12 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना के मरीजों के प्लाजमा ट्रीटमेंट के मुद्दे पर आज दोपहर 12 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे। दिल्ली में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2376 है जिसमें से कल 128 नए मामले आए थे। कल 84 लोग ठीक हुए और अब तक कोरोना से कुल 808 लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय 1518 सक्रिय मामले हैं जिसमें से 23 मरीज आईसीयू में हैं और आठ वेंटिलेटर पर हैं।

11:40AM 24 Apr, 20
सरपंचों से बात कर रहे हैं PM, ई-ग्रामस्वराज पोर्टल का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायत राज दिवस के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के सरपंचों से बातचीत कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने ई-ग्रामस्वराज पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन का उद्घाटन किया। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने सिखाया है कि हमें आत्मनिर्भर बनना होगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)