Coronavirus Live Updates: भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 28380 हुई, अब तक 886 लोगों की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  
Coronavirus Live Updates:

Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी पूरी दुनिया के लिए बड़ी त्रासदी साबित हो रही है। अब तक इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या 2 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। भारत में भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।  इस समय संक्रमितों का आंकड़ा 28 हजार से ऊपर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय (Home Ministry) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 28,830 हो गई है, जिसमें 21,132 सक्रिय हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1463 नए मामले सामने आए हैं और 60 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 886 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 6362 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि 20 अप्रैल से लॉकडाउन के दौरान उन इलाकों में कुछ छूट भी दी गई है, जहां कोरोना के मामले कम हैं।

यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) से संबंधित सभी अपडेट्स…

हाइलाइट्स

– महाराष्ट्र में कोरोना के 522 नए मामले सामने आए, 27 लोगों की मौत हुई। राज्य में कुल मामले बढ़कर 8590 हुए, कुल 369 लोगों की अब तक मौत हो चुकी हैः स्वास्थ्य विभाग, महाराष्ट्र
– केरल में अब तक कुल 48 मामले सामने आए हैं और 123 लोगों का इलाज चल रहा हैः केरल सरकार
– पुणे महानगरपालिका के कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश को 3 मई तक बढ़ाया गया।
– देश में पिछले 24 घंटे में 1463 नए मामले सामने आए हैं और 60 लोगों की मौत हुई हैः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय


Live Blog

10:02PM 27 Apr, 20
चंडीगढ़ में कोरोना के 5 नए मामले

चंडीगढ़ में कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं, वहां कुल मामले 45 हो चुके हैंः चंडीगढ़ प्रशासन

10:02PM 27 Apr, 20
मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना के 2165 मामले सामने आए

अब तक मध्य प्रदेश में कोरोना के 2165 मामले सामने आए हैं और 110 लोगों की मौत हुई है। इंदौर में 1207 मामले सामने आए हैं और 60 की मौत हुई है। भोपाल में 428 केस सामने आए हैं और 12 की मौत हुई हैः स्वास्थ्य विभाग, मध्य प्रदेश

View image on Twitter

10:01PM 27 Apr, 20
पंजाब में आज कोरोना के 8 नए मामले सामने आए

पंजाब में आज कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं, राज्य में कोरोना के कुल 330 मामले अब तक सामने आ चुके हैंः स्वास्थ्य विभाग, पंजाब

10:01PM 27 Apr, 20
राजस्थान में कोरोना के 77 नए मामले सामने आए हैं

View image on Twitter

10:00PM 27 Apr, 20
तेलंगाना में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1003 हो गई

तेलंगाना में आज दो लोगों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1003 हो गई हैः सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक, तेलंगाना सरकार

10:00PM 27 Apr, 20
मुंबई में आज 395 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए

मुंबई में आज 395 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यहां कुल पॉजिटिव मामले अब 5589 हो गए हैं। आज 15 लोगों की मौत की सूचना मिली है। मुंबई में कुल 219 मौतें हुई हैं। आज 118 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। आज तक डिस्चार्ज होने वाले लोगों की कुल संख्या 1015: नगर निगम ग्रेटर मुंबई

9:59PM 27 Apr, 20
महाराष्ट्र में आज 522 नए पॉजिटिव केस, 27 की मौत

महाराष्ट्र में आज 522 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए और 27 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 8590 हो गई है और अब तक 369 मौते हो चुकी है। 94 मरीजों को आज पूरी तरह ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। अब तक राज्य में 1282 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

9:59PM 27 Apr, 20
केरल में आज 13 नए मामले, कुल केस 481

केरल में आज 13 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल कंफर्म केस 481 हो गए हैं और 123 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

9:59PM 27 Apr, 20
गुजरातः पिछले 24 घंटों में गुजरात में 247 नए केस

पिछले 24 घंटों में गुजरात में 247 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 3548 हो गई है, जिनमें 394 ठीक/ छुट्टी और 162 मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य विभाग, गुजरात

9:58PM 27 Apr, 20
बिहार में 345 हुई संक्रमितों की संख्या

बिहार में लगातार कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। 19 और मामले रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 345 हो गई हैः संजय कुमार, प्रधान सचिव 

9:58PM 27 Apr, 20
रांची में कोरोना के सात और नए मामले,  संक्रमितों की संख्या 103 हुई

रांची में आज कोरोना के पंच और मामले सामने आए हैं। आज झारखंड में 20 मामले सामने आए हैं, जो अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। झारखंड में कुल पॉजिटिव मामले 103 हो गई हैं: स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी

5:16PM 27 Apr, 20
झारखंड में आज कोरोना के आठ नए मामले, राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 91

आज एक पुलिस (एएसआई) और एक एम्बुलेंस चालक सहित आठ नए मामले दर्ज किए गए। सभी रांची के हैं। इसी के साथ राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 91 हो गई है: झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी

5:15PM 27 Apr, 20
पश्चिम बंगाल में कोरोना के 47 नए मामले

पश्चिम बंगाल में 47 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल 504 सक्रिय मामले हैं: राजीव सिंहा, मुख्य सचिव पश्चिम बंगाल

5:14PM 27 Apr, 20
बिहार में पांच और नए मामले दर्ज किए गए, संक्रमितों की संख्या 326 पहुंची

बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार ने बताया कि राज्य में कोरोना पॉजिटिव के पांच और मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 326 हो गई है।

5:13PM 27 Apr, 20
पिछले 24 घंटे में देश में 1396 कोरोना के नए मामले

पिछले 24 घंटे में देश में 1396 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। कुल मामले 27,892 हो चुके हैं। 20,835 लोगों को मेडिकल निगरानी में रखा गया है। पिछले 1 दिन में 381 लोग ठीक हुए हैं। कुल 6184 ठीक हो चुके हैंः लव अग्रवाल, जॉइंट सेक्रटरी, स्वास्थ्य मंत्रालय

5:12PM 27 Apr, 20
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या कहा गया

स्वास्थ्य मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने कहा-

- 24 घंटे में 1000 से ज्यादा मामले सामने आए।- कोरोना के रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। - 16 जिलों में 28 दिनों से कोई केस नहीं- 85 जिलों में पिछले 14 दिनों से कोई केस नहीं- कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 27,892 हुई - कोरोना के 618 मरीज अब तक ठीक हो गए हैं। - देश में कोरोना के मरीजों की रिकवरी रेट 22 फीसदी हुई है- पिछले 24 घंटे में 381 नए मरीज ठीक हुए हैं- तीन ऐसे जिले हैं, जहां पहली बार केस सामने आए - जो मरीज ठीक हुए वे संक्रमण नहीं फैलाते- रेड जोन से ऑरेंज जोन में सतर्कता बरत रहे हैं- हमारी लड़ाई बीमार से नहीं, बीमारी से है- पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1396 नए मरीज

3:01PM 27 Apr, 20
बिहार में कोरोना के 17 नए केस

आज बिहार में कोरोना के 17 नए केस सामने आये हैं। बिहार के स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक, इनमें से 9 मुंगेर, 5 मधुबनी और 3 केस लखीसराय से सामने आये हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 307 हो गई है।

2:58PM 27 Apr, 20
कानपुर: 50 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए

उत्तर प्रदेश के कानपुर में अलग-अलग मदरसों में लगभग 50 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

2:56PM 27 Apr, 20
लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में हैं गोवा के मुख्यमंत्री

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि कोरोना संबंधित लॉकडाउन जो तीन मई को समाप्त होने वाला है, राज्य के भीतर आर्थिक गतिविधियों के लिए छूट के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए, लेकिन सीमाओं को सील किया जाना चाहिए। 

2:56PM 27 Apr, 20
मौलाना साद की रिपोर्ट निगेटिव

मौलाना साद के वकील ने कहा कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी तक तीन नोटिस मिली हैं और उनका जवाब दिया गया है। उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात के लोग पूरी तरह से दिल्ली पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं।

2:55PM 27 Apr, 20
ओडिशा भी लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास जो ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ प्रधानमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग में मौजूद थे, ने कहा कि मैंने मांग की है कि लॉकडाउन जारी रहना चाहिए अन्यथा हम ओडिशा में इन चीजों का सामना नहीं कर सकते। एक महीने और रहने दीजिए, फिर, हम देखेंगे कि क्या करना है।

2:54PM 27 Apr, 20
3 मई के बाद लॉकडाउन जारी रखने के पक्ष में मेघायल के सीएम

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक के बाद मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने ट्वीट कर बताया कि हमने मेघालय में ग्रीन जोन वाले जिलों में गतिविधियों पर छूट के साथ तीन मई के बाद भी लॉकडाउन जारी रखने के लिए कहा है।

2:54PM 27 Apr, 20
कर्नाटक में आठ नए मामले दर्ज किए गए हैं

कर्नाटक सरकार ने बताया कि अब तक 511 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की गई है। इसमें 19 मौतें और 188 लोगों को अस्पताल से मिली छुट्टी शामिल हैं। 26 अप्रैल शाम पांच बजे से आज दोपहर12 बजे तक आठ नए मामले सामने आए हैं।

10:34AM 27 Apr, 20
पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत शुरू हो गई है। पीएम लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ मंथन कर रहे हैं। साथ ही कोरोना से निपटने और ताजा हालात को लेकर चर्चा की जा रही है। सभी राज्यों के मुख्यमंत्री अपने राज्यों की मांग रखने के साथ ही लॉकडाउन को स्तरीय ढंग से खोलने पर भी चर्चा कर सकते हैं।

10:33AM 27 Apr, 20
दिल्ली के मैक्स अस्पताल में 33 लोग कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली के मैक्स (पटपड़गंज) अस्पताल में 33 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अस्पताल ने सभी स्टाफ का टेस्ट कराने का फैसला किया था।

10:32AM 27 Apr, 20
लखनऊः KGMU में 6 कोरोना पॉजिटिव मिले

लखनऊः KGMU में कल 461 सैंपल टेस्ट किए गए जिसमें से 6 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

10:31AM 27 Apr, 20
मुंबई में कोरोना से ठीक हुए चार लोगों ने प्लाज्मा दान किया

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि कोरोना को मात दे चुके चार लोगों के रक्त के नमूने एंटीबॉडी के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके प्लाज्मा का उपयोग अब अन्य रोगियों के इलाज के लिए किया जाएगा। बीएमसी ने अन्य लोगों से भी अपील की है जो कोरोना से ठीक हो चुके हैं प्लाज्मा दान के लिए आगे आएं और दूसरों को संक्रमण से उबरने में मदद करें।

10:31AM 27 Apr, 20
बिहार में 13 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 290 हुई

बिहार स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि राज्य में आज कोरोना पॉजिटिव के 13 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 290 हो गई है।

10:30AM 27 Apr, 20
राजस्थान में 36 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2221 हुई

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में आज सुबह नौ बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 36 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2221 हो गई है।

10:30AM 27 Apr, 20
झारखंड के जामताड़ा में पहला मामला

झारखंड के जामताड़ा में कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला सामने आया है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है। झारखंड स्वास्थ्य विभाग के सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने यह जानकारी दी।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)