देश के किस राज्‍य में कितने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले जिले, जानें अपने जिले की स्थिति, देखिए पूरी लिस्‍ट

  • Follow Newsd Hindi On  
देश के किस राज्‍य में कितने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले जिले, जानें अपने जिले की स्थिति, देखिए पूरी लिस्‍ट

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह जो आंकड़े जारी किए, उसके मुताबिक 35,043 केस सामने आ चुके हैं। 3 मई को लॉकडाउन की मियाद ख़त्म होने जा रही है। जिसकी वजह से सरकार अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है। हर जिले और राज्य की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आगे की राह बनाई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से तीन मई के बाद जिलों को अलग-अलग जोन (रेड, ऑरेंज और ग्रीन) के हिसाब से बांटने का काम किया गया है। रेड जोन में 130 जिले हैं, ऑरेंज जोन में 284 जिले और ग्रीन जोन में 319 जिलों को रखा गया है।

देश में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले जिलों में मिलेगी ये छूट

इस बार जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटने के लिए जरूरी पैमानों को बदला गया है। मंत्रालय ने कोरोना मामलों की संख्या, डबलिंग रेट और परीक्षणों के हिसाब से जिलों की नई सूची तैयार की है। अब वे इलाके ग्रीन जोन में आएंगे जहां पिछले 21 दिन से कोरोना का कोई नया केस न आया हो। पहले दिनों की सीमा 28 दिन थी। इसे कम किया गया है। इसमें बताया गया है कि कौन सा जिला किस जोन में आता है और वहां किस तरह की सख्ती बरती जाएगी।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बंगलूरू, अहमदाबाद को रेड जोन में रखा है। बता दें कि महाराष्ट्र के 14, दिल्ली के 11, तमिलनाडु के 12, उत्तर प्रदेश के 19, बंगाल के 10, गुजरात के नौ, मध्य प्रदेश के नौ, राजस्थान के आठ जिले रेड जोन में शामिल हैं।

रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले जिलों की राज्‍यवार सूची

राज्य रेड जोन ऑरेंज जोन ग्रीन जोन टोटल
1. अंडमान निकोबार 1 0 2 3
2. आंध्र प्रदेश 5 7 1 13
3. अरुणाचल प्रदेश 0 0 25 25
4. असम 0 3 30 33
5. बिहार 5 20 13 38
6. चंडीगढ़ 1 0 0 1
7. छत्तीसगढ़ 1 1 25 27
8. दिल्ली 11 0 0 11
9. गोवा 0 0 2 2
10. गुजरात 9 19 5 33
11. हरियाणा 2 18 2 22
12. हिमाचल प्रदेश 0 6 6 12
13. जम्मू-कश्मीर 4 12 4 20
14. झारखंड 1 9 14 24
15. कर्नाटक 3 13 14 30
16. केरल 2 10 2 14
17. लद्दाख 0 2 0 2
18. मध्य प्रदेश 9 19 24 52
19. महाराष्ट्र 14 16 6 36
20. मणिपुर 0 0 16 16
21. मेघालय 0 1 10 11
22. मिजोरम 0 0 11 11
23. ओडिशा 3 6 21 30
24. पुदुचेरी 0 1 3 4
25. पंजाब 3 15 4 22
26. राजस्थान 8 19 6 33
27. तमिलनाडु 12 24 1 37
28. तेलंगाना 6 18 9 33
29. त्रिपुरा 0 2 6 8
30. उत्तराखंड 1 2 10 13
31. उत्तर प्रदेश 19 36 20 75
32. पश्चिम बंगाल 10 5 8 23
33. दादरा और नगर हवेली 0 0 1 1
34. दमन और दीव 0 0 2 2
35. नगालैंड 0 0 11 11
36. सिक्किम 0 0 4 4
टोटल 130 284 319 733

यहां देखें जिलेवार रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की सूची


केंद्र ने रेड और ऑरेंज जोन के लिए दी हिदायत

भारत सरकार ने राज्‍यों से कहा है कि कोरोना वायरस के ट्रांसमिशन की चैन तोड़ने के लिए कंटेनमेंट बेहद जरूरी है। एडवाजयरी में कहा गया है कि रेड और ऑरेंज जोन वाले जिलों में खास सावधानी बरती जाए। रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले जिलों की यह लिस्‍ट हर सप्‍ताह अपडेट होती है। किसी जिले में अगर पिछले 21 दिन से कोई नया मामला नहीं होता तो उसे एक लोअर जोन में डाल दिया जाता है।

ग्रीन जोन वाले जिलों को मिलेगी छूट

देश के 319 ग्रीन जोन वाले जिलों को 3 मई को खत्‍म हो रहे लॉकडाउन के बाद छूट दी जा सकती है। सरकार पहले ही फैक्ट्रियां और दुकानें खोलने को लेकर गाइडलाइंस जारी कर चुकी है। 3 मई के बाद इन जिलों में फैक्ट्रियों, दुकानों, छोटे-मोटे उद्योगों समेत ट्रांसपोर्ट और अन्य सेवाओं को भी शर्तों के साथ पूरी तरह खोला जा सकता है। हालांकि आखिरी फैसला राज्‍य सरकारों पर छोड़ा जा सकता है। यहां पर सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।


देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 35,043 पहुंची, 1147 की अब तक हो चुकी है मौत

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)