देश में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले जिलों में मिलेगी ये छूट

  • Follow Newsd Hindi On  
Uttar Pradesh: 6 दिन तक गढ़मुक्तेश्वर में लॉकडाउन का ऐलान, जानें किसको मिलेगी छूट और किसपर है रोक

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए गृह मंत्रालय ने देश में दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन को और बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार शाम को जारी आदेश में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है।

दरअसल, लॉकडाउन 2.0 की मियाद तीन मई को खत्म होने जा रही थी। इससे ठीक पहले मोदी सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ाए जाने का फैसला किया गया है। अब चार मई से 17 मई तक ये लॉकडाउन 3.0 लागू रहेगा। इस दौरान जारी रहने वाली गतिविधियों के लिए गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी भी जारी की है।


गृह मंत्रालय ने कहा है कि इस दौरान पूरे देश में रेल, एयर, मेट्रो सेवा और एक राज्य से दूसरे में आवागमन बंद रहेगा। स्कूल, कॉलेज और एजुकेशनल इंस्टिट्यूट भी नहीं खुलेंगे। रेड जोन में कई तरह के प्रतिबंध होंगे। यहां साइकल रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी और कैब सेवा नहीं उपलब्ध होगी। यहां एक जिले से दूसरे जिले के बीच बस सेवा भी बंद रहेगी। इसके अलावा स्पा, सलून और नाई की दुकाने नहीं खुलेंगी।

 

ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले जिलों में मिलेगी ये छूट

मोदी सरकार ने इस बार ग्रीन और ऑरेंज जोन के लिए लॉकडाउन में कुछ छूट दी है। इस छूट के मद्देनजर ग्रीन और ऑरेंज जोन में ई-कॉमर्स को मंजूरी दी गई है। इन जोन में गैर-जरूरी सामानों की ऑनलाइन डिलीवरी पर छूट दी गई है। इसके साथ ही ग्रीन जोन में 50 फीसदी सवारी लेकर बसें चलाने की अनुमति दी गई है। वहीं, ऑरेंज जोन में टैक्सी और कैब सेवा को अनुमति दी जाएगी लेकिन ड्राइवर के साथ एक यात्री ही सफर कर सकेगा।


गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक ग्रीन जोन में शराब की दुकानों और पान की दुकानों पर कम से कम छह फीट की दूरी सुनिश्चित करते हुए कार्य करने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि दुकान पर एक बार में पांच से अधिक व्यक्ति मौजूद न हों। आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य बताया गया है। सभी क्षेत्रों में सभी गैर-जरूरी गतिविधियों के लिए व्यक्तियों का आवागमन शाम सात से सुबह सात बजे के बीच प्रतिबंधित रहेगा।

देश के किस राज्‍य में कितने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले जिले, जानें अपने जिले की स्थिति

बता दें कि सबसे पहले 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। 25 मार्च से 14 अप्रैल तक पहला लॉकडाउन चला। इसके बाद 15 अप्रैल से 3 मई तक 19 दिनों के लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान भी पीएम मोदी की ओर से किया गया था। हालांकि इस बार गृह मंत्रालय के जरिए लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा की गई है।


लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)