ओडिशा: लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 2 दूल्हे समेत 14 लोग गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
ओडिशा: लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 2 दूल्हे समेत 14 लोग को किया गिरफ्तार

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 22 राज्यों के 75 जिलों में लॉकडाउन किया गया है। जिससे की लोगों की आम आवाजाही पर पाबंदी लगाई जा सके। वही, इसी बीच ओडिशा से खबर आई है कि यहां पर शादी के लिए दावत की व्यवस्था कर रखी थी और लगभग इसमें 60 से 80 लोगों के बीच में लोग आए थे। ओडिशा के कंधमाल जिले की पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने के चलते 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दो दूल्हे, एक दूल्हे का भाई और ग्यारह दुकानदार शामिल हैं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 144 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

बता दें कि सरकार ने सोमवार से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 31 मार्च तक लॉकडाउन करने का फैसला किया था। साथ ही कहा गया कि जो लोग इसका उल्लंघन करते पाए गए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जीवन जीने से संबंधित चीजों के लिए खरीदारी और बिक्री करने पर पांबदी नहीं है। 


कंधमाल जिले के नुंआपाड़ा गांव से एक दूल्हा गिरफ्तार

खबरों के मुतबाकि, सोमवार के दिन कंधमाल जिला में सरकारी निर्देश का उल्लंघन कर एक विवाह समारोह चल रहा है। ऐसे में थानेदार राव अपनी टीम के साथ नुंआपाड़ा गांव पहुंचे और विवाह मंडप पर बैठे दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि इस विवाह समारोह में 60 से अधिक रिश्तेदार और बाराती शामिल थे।

कंधमाल जिले के खजुरी गांव से एक दूल्हा और एक दूल्हा का भाई समते 11 गिरफ्तार 

वहीं, दूसरा मामला कंधमाल जिले के गोच्छापाड़ा थाना अंतर्गत खजुरी गांव में का है। यहां पर विवाहभोज को लेकर तैयारी के दौरान पुलिस ने दूल्हे और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, लॉकडाउन के दौरान सरकारी निर्देश का उल्लंघन कर अपना दूकान खुला रखने के आरोप में भी जिला के विभिन्न स्थानों से 11 दूकानदारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।


आज रात 8 बजे प्रधानमंत्री मोदी दोबारा करेंगे कोरोना को लेकर देश को संबोधित


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)