Coronavirus Test: कनिका कपूर का दोबारा ‘Covid-19 Test’ आया पॉजिटिव

  • Follow Newsd Hindi On  
कनिका कपूर की Covid-19 टेस्ट की छठी रिपोर्ट आई निगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी

बॉलीवुड की मश्हूर सिंगर कनिका कपूर इन दिनों कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के चलते चर्चा में हैं। कनिका कपूर कोरोना वायरस के टेस्ट में दोबारा पॉजिटिव आई हैं। कनिका का ये दूसरा टेस्ट लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (SGPGIMS) किया गया है। इस टेस्ट से पहले कनिका कपूर और उनके घर वाले कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने से इंकार कर रहे थे। हालांकि अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

कनिका कपूर के संपर्क में आए लोगों की पुलिस को तलाश

खबरों के मुताबिक, साथ ही पुलिस उन लोगों की पड़ताल में जुटी है जो पिछले दिनों कनिका के सम्पर्क में आए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कनिका के लंदन से लौटने के बाद वह 3 पार्टियों में शामिल हुईं और ऐसे में करीब 160 लोग उनके सम्पर्क में रहे हैं।


अस्पताल ने खारिज किए कनिका कपूर के दावे

इसके अलावा एसजीपीजीआईएमएस(SGPGIMS) अस्पताल के डायरेक्टर डॉ आरके धीमन ने  कनिका के अस्पताल की सुविधाओं को लेकर खड़े किए गए सवालों को नकारते हुए कहा कि जब से उन्हें इस अस्पताल में भर्ती किया गया है उन्हें बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। 

खबरों के अनुसार, कनिका कपूर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। कनिका कपूर पर कोरोना से पॉजिटिव होने के बावजूद लापरवाही दिखाते हुए कई इवेंट में शामिल होने और इस बीमारी को फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्हें घर पर ही आइसोलेट रहने की सलाह दी गई थी। उनके खिलाफ भारतीय संहिता की धारा 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)