सीआर पाटिल बने गुजरात BJP के नए अध्यक्ष, जीतू वघानी की जगह लेंगे

  • Follow Newsd Hindi On  
सीआर पाटिल बने गुजरात BJP के नए अध्यक्ष, जीतू वघानी की जगह लेंगे

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज नवसारी से लोकसभा सांसद सीआर पाटिल (CR Patil) को गुजरात इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नियुक्ति संबंधी जानकारी देते हुए पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सांसद सीआर पाटिल (चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल) को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। सीआर पाटिल, जीतू वघानी की जगह लेंगे। भावनगर (पश्चिम) से विधायक रहे वघानी को अगस्त 2016 में पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।


बता दें कि सीआर पाटिल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोर टीम में शामिल रहे हैं। वे वाराणसी में प्रधानमंत्री के चुनाव की ये जिम्मेदारी भी उठा चुके हैं। गुजरात बीजेपी का अध्यक्ष बनाकर इस बार बीजेपी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। गुजरात में विधानसभा की 8 सीटों पर उपचुनाव प्रस्तावित है। सीआर पाटिल के सामने इस उपचुनाव में पार्टी को जीत दिलाकर अपनी नेतृत्व क्षमता साबित करने की चुनौती होगी।

खास बात ये है कि सीआर पाटिल गैर पाटीदार नेता हैं, अभी हाल ही में कांग्रेस ने गुजरात के युवा चेहरे और पाटीदार आरक्षण के दौरान चर्चित हुए हार्दिक पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।


ओपी धनखड़ बने हरियाणा बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, लेंगे सुभाष बराला की जगह


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)