Madhya Pradesh: विदिशा में हैवानों ने की सारी हदें पार, 70 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के बाद की हत्या

  • Follow Newsd Hindi On  
Uttar Pradesh: दलित युवती के साथ दुष्कर्म-हत्या के आरोप में 3 के खिलाफ मामला दर्ज

मध्यप्रदेश के विदिशा से एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है। यहा दरिंदो के 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से हैवानियत की सारी हदें पार करने की खबर सामने आई है। विदिशा के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग महिला का शव उसके ही खेत में मिला।

खबरों के मुताबिक, बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई है। इस मामले के बारे में


बुजुर्ग महिला की बहून ने कहा कि, रात को हमेशा की तरह उनकी सास खेत पर सब्जियों की देखभाल के लिए गई थी सुबह जब वह घर चाय पीने नहीं आई तो उन्होंने खेत पर जाकर देखा जहां उनकी सास का शव बुरी अवस्था में पड़ा हुआ था।

महिला निर्वस्त्र थी, उसके मुंह में मिट्टी भरी थी। सूचना मिलने के बाद ग्यारसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, कुछ देर बाद एएसपी संजय साहू सहित एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। यहां के थाना प्रभारी ने घटना के बाद बताया कि, इस मामलों में परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं हर स्तर से जांच की जा रही है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)