छत्तीसगढ़: दूल्हा बने CRPF जवान ने एक ही मंडप में की दो दुल्हनों से शादी

  • Follow Newsd Hindi On  
छत्तीसगढ़: दूल्हा बने CRPF जवान ने एक ही मंडप में की दो दुल्हनों से शादी

छत्तीसगढ़ से चौकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक CRPF जवान ने दो महिलाओं से एक साथ शादी की। इन महिलाओं में एक उसकी गर्लफ्रेंड थी जबकि दूसरी महिला उसकी पूर्व पत्नी, जिससे उसने दोबारा शादी की।

दरअसल, यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के जैशपुर जिले के बघडोल का है। जहां CRPF के एक जवान ने ऐसा किया। इस जवान का नाम अनिन पैकरा है। उसने अपनी पत्नी के होते हुए पूरे रीति- रिवाज के साथ गर्लफ्रेंड से शादी की। यही नहीं उसी मंडप में पत्नी से भी शादी की। इस अजीबो- गरीब शादी के बारे में जिसने भी सुना हैरान रह गया।


बताया जा रहा है कि CRPF जवान अनिन पैकरा पिछले चार साल से शादी- शुदा है। शादी के बाद उसे एक अन्य महिला से प्रेम हो गया, जिसके बाद उसने उस महिला से शादी करने का फैसला लिया।

नियमों के अनुसार CRPF जवान अनिन पैकरा का यह कदम गलत है। कानून में शादी- शुदा होते हुए दूसरा विवाह करना ‘मिसकंडक्ट’ के अंतर्गत आता है। इस पूरे मामले में मीडिया से बात करते हुए CRPF प्रवक्ता बीसी पात्रा ने बताया, ‘जवान को परेशानी हो सकती है, क्योंकि नियम के तहत वह एक साथ दो पत्नी के साथ नहीं रह सकता।’

इस पूरी घटना पर बाघडोल गांव के सरपंच ललित नागेश ने कहा कि ‘मैंने पहले कभी ऐसी शादी नहीं देखी, जिसमें पुरुष दो महिलाओं से एक साथ सात फेरे लेता है। असल में उसने पत्नी पर अपनी इच्छा पूरी करने के लिए दबाव डाला जवान ने इसके पीछे वजह दी कि पहली शादी से उसे कोई बच्चा नहीं हुआ।’ वहीँ इस पूरे मामले पर स्थानीय लोग कह रहे हैं कि बच्चा न होना केवल बहाना है। अनिन पैकरा ने यह शादी प्रेम संबंध के कारण ही की है। साथ ही कहा जा रहा है कि अनिन पैकरा की पत्नी ने इसके लिए अपने पति का साथ दिया।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)