CWC की मीटिंग में हुआ फैसला, सोनिया गांधी कांग्रेस की नयी अंतरिम अध्यक्ष

  • Follow Newsd Hindi On  
रायबरेली: सोनिया गांधी का गढ़ भेदना भाजपा के लिए आसान नहीं

कांग्रेस कार्यसमिति ने सोनिया गांधी को नया कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष चुना है। नियमित अध्यक्ष के चुनाव तक वह पार्टी की बागडोर संभालेंगी। बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने बताया कि सोनिया गांधी पार्टी की नई अध्यक्ष होंगी।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने 25 मई को हुई CWC मीटिंग में पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने कहा था कि अगर प्रियंका पार्टी अध्यक्ष बनती हैं तो वे कैडर में अधिक जोश भर सकती हैं। उनमें लोगों को एकजुट करने की ताकत है। नेतृत्व तय करने में देरी से पार्टी को नुकसान हुआ है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)