‘द फ्लाइंग डचमैन कैफे एंड बार’ में जहाज के डेक की तरह सिटिंग

  • Follow Newsd Hindi On  

 नोएडा, 20 जनवरी (आईएएनएस)| नोएडा के लॉजिक्स सिटी सेंटर में ‘द फ्लाइंग डचमैन कैफे एंड बार’ खुला है जिसमें पाइरेट्स घोस्ट शिप की थीम जहाज के डेक की तरह ओपन एयर सिटिंग होगी।

 डचमैन ने एक बयान में कहा कि इस कैफे में जाने के बाद ऐसा अहसास होगा जैसे बीच समुद्र में आप जहाज पर समुद्री डाकुओं के बीच हों।


इसमें पाइरेट्स शिप की स्टाइल का इंडोर सिटिंग एरिया होगा। वहां पर आपको खजाने के नक्शे दिखाए देंगे। विशालकाय डिजाइनर खिड़कियां होगी। जहाज की लकड़ी के फर्नीचर होंगे। थीम के अनुसार डेकोरेशन होगी।

कंपनी ने कहा कि यहां स्वादिष्ट इंडियन, ओरिएंटल और कॉन्टिनेंटल व्यंजन डिशेज मिलेंगी। समुद्री शिप के आकार के इस विशालकाय बार में लजीज खाने के साथ जायकेदार कॉकटेल भी परोसा जाएगा।

इंदिरापुरम हैबिटेट सेंटर के बाद नोएडा के लॉजिक्स सिटी सेंटर में इस प्रोजेक्ट का मेगा वर्जन लॉन्च किया गया है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)