‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग शुरू करने के लिए बेताब हैं राजकुमार

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)| अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि वे ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग जल्द से जल्द शुरू करना चाहते हैं। राजकुमार ने सोमवार को प्रियंका के साथ अपनी कई तस्वीरें साझा की।

उन्होंने ट्वीट किया, “इन बेहतरीन कलाकारों के साथ ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग शुरू करने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। प्रियंका चोपड़ा, रमीन बहरानी, आदर्श गौरव और मुकुल देओरा।”


फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ अरविंद अदिगा के इसी नाम के पुरस्कृत उपन्यास पर आधारित है। भारत में इसकी शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी।

प्रियंका और राजकुमार प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे।

‘द व्हाइट टाइगर’ को नेटफ्लिक्स, मुकुल देओरा के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहा है। वहीं प्रियंका फिल्म की एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)