दादर और नागर हवेली के सांसद मोहन डेलकर ने की आत्महत्या, मुंबई के होटल में मिला

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई : दादर और नागर हवेली (Dadar and Nagar Haveli) के सांसद मोहन डेलकर (MP Mohan Delkar) ने सुसाइड कर लिया है। मुंबई के होटल सी ग्रीन मरीन में उन्होंने सुसाइड कर लिया। एक सुसाइट नोट भी बरामद हुआ है जो गुजराती भाषा में लिखी हुई है। वे इस लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सांसद थे।

मोहन डेलकर की उम्र 58 साल थी। साल 1989 में वे दादर और नागर लोकसभा क्षेत्र से जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे थे। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने ट्रेड यूनियन नेता के तौर पर थी। वे कांग्रेस और बीजेपी के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ चुके थे। बाद में उन्होंने भारतीय नवशक्ति पार्टी (बीएनपी) का गठन किया था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)