डालटनगंज विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019

  • Follow Newsd Hindi On  
डालटनगंज विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। डालटनगंज विधानसभा सीट (Daltonganj Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। यह सीट पलामू लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर झारखंड विकास मोर्चा (JVM) उम्मीदवार आलोक चौरसिया ने कांग्रेस (Congress) के नेता कृष्णानंद त्रिपाठी को पराजित किया था।

डालटनगंज विधानसभा सीट (Daltonganj Assembly Constituency) का इतिहास

डालटनगंज से अबतक केवल तीन बार कांग्रेस की जीत हुई है। 1952 में पहले विधायक कांग्रेस के अमिय कुमार घोष बने। 1957 में प्रसोपा से उमेश्वरी चरण, 1962 में निर्दलीय सच्चिदानंद त्रिपाठी चुनाव जीते थे। 1967, 1969 और 1972 में संसोपा से तथा 1977 में जनता पार्टी से पूरनचंद विधायक चुने गये। 1980 और 1990 में भाजपा से, 1995, 2000 और 2005 में जदयू से तथा 2007 के उपचुनाव में निर्दलीय रहकर इंदर सिंह नामधारी विधायक बने।


वहीं पिछले तीन चुनाव पर नजर डालें तो 2005 में जदयू प्रत्याशी इंदर सिंह नामधारी ने अनिल चौरसिया काे मात दी थी। 2009 में केएन त्रिपाठी ने भाजपा के दिलीप सिंह नामधारी को हराया था। 2014 में झाविमो के आलोक चौरसिया ने कांग्रेस के केएन त्रिपाठी को हराया था। अब वे भाजपा में हैं।

डालटनगंज विधानसभा सीट का समीकरण

डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र का मुख्य केंद्र मेदिनीनगर अंग्रेजों द्वारा नियोजित शहर है। डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3,07,237 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,64,762 और महिला मतदाता 1,42,475 हैं। पिछले चुनाव में 64.70 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


List of Polling Stations in Daltonganj Assembly

डालटनगंज विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

आलोक चौरसिया, जेवीएम- 59,202

कृष्णानंद त्रिपाठी, कांग्रेस- 54,855

मनोज सिंह, भाजपा- 42597

हार का अंतर – 4,347

डालटनगंज विधानसभा चुनाव 2019 के प्रत्याशी

BJP – आलोक चौरसिय

JVM – डा. राहुल अग्रवाल

कांग्रेस – केएन त्रिपाठी

मतदान की तारीख: 30 नवंबर

Daltonganj Assembly 2014 Result

Candidate Sex Age Category Party Valid Votes Polled %Votes Polled
1 ALOK KR. CHAURASIYA M 25 GEN JVM 59202 29.78
2 KRISHNA NAND TRIPATHI M 42 GEN INC 54855 27.60
3 MANOJ KUMAR SINGH M 38 GEN BJP 42597 21.43
4 DILIP SINGH NAMDHARI M 46 GEN IND 18892 9.50
5 AZIMUDDIN MIYAN M 40 GEN IND 3104 1.56
6 AMLESH PRASAD M 39 GEN IND 2031 1.02
7 P K SIDDHARTH M 58 GEN BSUD 1659 0.83
8 None of the Above NOTA NOTA 1378 0.69
9 SHREEPATI SINGH M 59 GEN IND 1354 0.68
10 CHANDRA DEO SINGH M 36 ST IND 1258 0.63
11 VINOD KUMAR M 50 GEN BSP 1241 0.62
12 INDU DEVI F 34 GEN IND 1167 0.59
13 SANJEEV KR. TIWARY M 34 GEN JMM 1008 0.51
14 VINOD SHARMA M 53 GEN IND 907 0.46
15 GIRIJA SINGH M 34 ST NSAM 855 0.43
16 SANTOSH KR. DUVEY M 38 GEN IND 838 0.42
17 RAS BIHARI PRASAD GUPTA M 59 GEN JBSP 817 0.41
18 MAHENDRA SINGH M 39 ST JKP 734 0.37
19 BIHARI RAM M 32 GEN CPIM 688 0.35
20 RAM RAJ PASWAN M 49 SC CPI(ML)(L) 670 0.34
21 OSHO KRISHANA M 48 GEN IND 591 0.30
22 RAVINDRA CHOUDHARY M 43 GEN MMM 558 0.28
23 MD KALAM M 37 GEN JDR 535 0.27
24 MOHAN YADAV M 25 GEN SP 524 0.26
25 FULI SINGH M 55 ST IND 494 0.25
26 MANISH KUMAR M 32 GEN IND 441 0.22
27 MAHENDRA PRASAD SONI M 48 GEN JKKP 369 0.19

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)