सोशल मीडिया पर वायरल एक ‘सेक्स वीडियो’ में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखने के बाद भाजपा की दमन-दीव इकाई के अध्यक्ष गोपाल टंडेल (Gopal Tandel) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। टंडेल ने दावा किया है कि वायरल वीडियो क्लिप फर्जी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं ने इसे जारी किया है जो उन्हें दोबारा दमन-दीव में भाजपा का अध्यक्ष बनते देखना नहीं चाहते हैं। गौरतलब है कि गोपाल टंडेल दो बार दमन-दीव से सांसद रह चुके हैं। एक बार वे कांग्रेस के टिकट पर तो एक बार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में जीते थे।
टंडेल (Gopal Tandel) का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। छोटे से वीडियो क्लिप में टंडेल की तरह दिखने वाले एक शख्स को एक महिला के साथ अश्लील स्थिति में देखा जा सकता है। पूर्व लोकसभा सदस्य ने कहा कि उन्होंने उन स्थानीय पार्टी नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी कर दी है जिन पर उन्हें इस साजिश में शामिल होने का शक है।
बता दें कि गोपाल टंडेल (Gopal Tandel) दमन के बड़े होटल और शराब कारोबारी हैं। देवका रोड पर सी-दाडे-दमन और सी-व्यूव नाम से दो होटल भी चलाते हैं। गोपाल टंडेल की सिल्वर स्टार डिस्टलरी (Silver Star Distillery) के नाम से एक शराब की फैक्ट्री भी है।