Danapur Vidhan Sabha Seat: दानापुर में एनडीए और महागठंधन के बीच होगी जोरदार भिड़त

  • Follow Newsd Hindi On  

Danapur Vidhan Sabha Seat:  दानापुर विधानसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है।  बीजेपी आशा देवी इस सीट पर 2005 से कब्जा जमाए हुए हैं, ऐसे में इस बार के चुना में उन्हें हराना विरोधियों के लिए आसान नहीं होगा। अक्सर यहां दूसरे नंबर के लिए कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों में टक्कर होती रहती है।

दानापुर सीट का इतिहास


दानापुर विधानसभा सीट पर आजादी के बाद से लेकर 80 के दशक तक कांग्रेस का दबदबा था। लेकिन 1985 के बाद जनता दल ने यहां अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी, उसके बाद बीजेपी ने यहां अपना सिक्का जमाया लेकिन फिर आरजेडी के आने से उसके खाते में ये सीट भी चली गई। साल 2005 में यहां बीजेपी की शानदार एंट्री हुई और तभी से उसका इस सीट पर कब्जा है।

Danapur Vidhan Sabha : इस सीट का चुनावी समीकरण

दानापुर यादव व वैश्य बहुल क्षेत्र है। जातीय समीकरण के हिसाब से देखें तो यहां यादव और वैश्य के बाद सबसे ज्यादा वोटर अगड़ी जातियों से ही है। इस सीट पर तीन लाख से अधिक वोटर हैं, जिनमें से 80 हजार के करीब यादव तो 60 हजार से अधिक अगड़ी जाति से आते हैं।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे 

साल 2015 के चुनाव में राजद और जदयू एक साथ थीं। इसके बावजूद बीजेपी की आशा देवी को यहां पिछले चुनाव में 72 हजार के करीब वोट मिले थे, वहीं उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी  राजद के राज किशोर यादव को 66 हजार वोट मिले थे।


2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – आशा देवी

आरजेडी – रीतलाल यादव

राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी – रघुवीर महतो

Danapur Vidhan Sabha winner : दानापुर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Asha Devi BJP 72192 Raj Kishor Yadav RJD 66983
2010 Asha Devi BJP 59425 Rit Lal Ray IND 41506
OCT 2005 Asha Devi BJP 49989 Ramanand Yadav RJD 32827
FEB 2005 Asha Devi BJP 40354 Dr. Ramanand Yadav RJD 32690
2002 Ramanand Yadav RJD 75935 Satyata Singh BJP 17928
2000 Lalu Prasad RJD 64085 Rama Nand Yadav BJP 46530
1996 Vijay Singh Yadav BJP 36704 Ramanand Yadav JD 36116
1995 Laloo Prasad JD 49840 Vijay Singh Yadav BJP 25980
1990 Vijender Rai JD 56479 Abhay Kumar Singh BJP 33524
1985 Bijendra Rai IND 29757 Prithvi Raj Sinha INC 16949
1980 Budh Deo Singh INC(I) 21575 Sukh Sagar Singh INC(U) 19605
1977 Ram Lakhan Singh Yadav INC 33989 Chhabila Singh JNP 29292
1972 Budh Deo Singh INC 23150 Keshav Prasad SOP 15843
1969 Budh Deo Singh INC 18466 Ram Sewak Singh SSP 14600
1967 R. S. Singh SSP 26715 R. S. Singh INC 19300
1962 Ram Sewak Singh SOC 18228 Sita Ram Kesri INC 12487
1957 Jagat Narayan Lal INC 5042 Radhey Shyam Singh IND 6074

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)