Darauli Vidhan Sabha Seat: क्या दरौली विधानसभा में सीपीआई एमएल को हराने में कामयाब हो पाएगी बीजेपी

  • Follow Newsd Hindi On  
Darauli Vidhan Sabha Seat result and history

Darauli Vidhan Sabha Seat: दरौली विधानसभा क्षेत्र कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था। लेकिन, वक्त के साथ कांग्रेस ने अपनी पकड़ यहां पूरी तरह खो दी। ये सीट एनडीए के धड़े से बीजेपी (BJP) के हिस्से में गई है,।वहीं, महागठबंधन की ओर से सीपीआई एमएल ने यहां से अपनी दावेदारी पेश की है।

दरौली विधानसभा सीट का इतिहास

इस सीट पर अब तक हुए कुल चुनावों की बात करें तो यहां पांच बार कांग्रेस, चार बार सीपीआई (एमएल), दो बार जनसंघ और 1-1 बार BJP, RJD, जनता दल, लोकदल, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और जनता यहां से चुनाव जीत चुकी है। फिलहाल यहां से सीपीआई (एमएल) के सत्यदेव राम विधायक हैं।


मांझी 2010 में सत्यदेव राम को हराकर यहां से जीते थे। इससे पहले सीपीआई (एमएल) के अमरनाथ यादव 1995, फरवरी 2005 और अक्टूबर 2005 में यहां से चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। RJD के शिवशंकर यादव साल 2000 में यहां से चौथी बार जीतकर विधायक बने थे।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर रविदास वोटर सबसे बड़ी भूमिका में हैं। वहीं मुस्लिम और यादव भी अच्छी संख्या में हैं।

कुल वोटरः 3.13 लाख


पुरुष वोटरः 1.65 लाख (52.8%)

महिला वोटरः 1.46 लाख(46.6%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 7 (0.002%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर सीपीआई (एमएल, एल) ने कब्जा किया था। सीपीआई (एमएल, एल) उम्मीदवार सत्यदेव राम ने बीजेपी के रामायण मांझी को हराया था। लेफ्ट पार्टी के उम्मीदवार को 49,576 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के प्रत्याशी के पक्ष में 39,992 वोट आए थे।

Darauli Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी– रामायण मांझी

सीपीआई – सत्यदेव राम

Darauli Vidhan Sabha winner :  दरौली के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Satyadeo Ram CPI(ML)(L) 49576 Ramayan Manjhi BJP 39992
2010 Ramayan Manjhi BJP 40993 Satyadeo Ram CPI(ML)(L) 33987
OCT 2005 Amar Nath Yadav CPI(ML)(L) 30355 Sheo Shanker Yadav RJD 26347
FEB 2005 Amar Nath Yadav CPI(ML)(L) 25197 Sheo Shanker Yadav RJD 23624
2000 Sheo Shankar Yadav RJD 46047 Amarnath Yadav CPI(ML)(L) 33990
1995 Amar Nath Yadav CPI(ML)(L) 36305 Sheo Shankar Yadav JD 22617
1990 Shiv Shankar Yadav JD 33072 Rajdev Singh BJP 25342
1985 Shiv Shankar Yadav LKD 21774 Chandrika Pandey INC 18512
1980 Chandrika Pandey INC(I) 19388 Mrityunjay Prasad Singh INC(U) 14257
1977 Krishna Pratap Singh INC 20925 Ramayan Choudhary JNP 15331
1972 Krishna Pratap Singh BJS 24924 Swaminath Dubey INC 15277
1969 Lachuman Rawat SSP 13985 Krishna Pratap Singh BJS 12795
1967 K.P. Singh BJS 13206 R.Shukla INC 11067
1962 Ramayan Shukla INC 10028 Rajendra Prasad Singh SWA 7902
1957 Rajendra Pd. Singh CNPSPJP 16391 Ramayan Shukla INC 14973
1957 Basawan Ram INC 15120 Lakshman Rawat IND 13919
1951 Ramayan Shukla INC 11533 Rajendra Sinha IND 6631

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)