Daraunda Vidhan Sabha Seat: दरौंदा विधानसभा के चुनावी घमासान में बीजेपी और भाकपा माले ने लगाया अपना-अपना दांव

  • Follow Newsd Hindi On  
Rajasthan Panchayat Election Result: आज घोषित होंगे जिला परिषद और पंचायत चुनाव के नतीजे

Daraunda Vidhan Sabha Seat: सीवान जिले की दरौंदा विधानसभा सीट (Daraunda Assembly Constituency) बिहार की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। दरौंदा विधानसभा से बीजेपी (BJP) के टिकट पर कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह एनडीए के उम्मीदवार हैं। वहीं, महागठबंधन की ओर से आरजेडी (RJD) के टिकट पर अमरनाथ यादव यहां से चुनावी मैदान में हैं।

दरौंदा विधानसभा सीट का इतिहास

2008 में परिसीमन के बाद ये सीट अस्तित्व में आई, जिसके बाद 2010 और 2015 में यहां से जेडीयू ने चुनाव जीता। साल 2015 में कविता सिंह ने BJP के जितेंद्र स्वामी को 13 हजार से अधिक वोटों से हराया था, उनसे पहले 2010 में JDU की जगमोती देवी इस सीट से विधायक बनी थीं।


इस सीट से विधायक कविता सिंह के सांसद बनने के बाद यहां उप-चुनाव हुए। जिसमें BJP से बगावत कर मैदान में उतरे निर्दलीय कर्णजीत सिंह व्यास ने जीत हासिल की। उन्होंने कविता सिंह के पतिसिंह को लगभग 28 हजार वोटों से हराया था।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर ब्राह्मण और राजपूत वोटर्स अहम भूमिका में हैं। इसके साथ ही मुस्लिम और यादव वोटरों की स्थिति भी अच्छी है।

कुल वोटरः 3.18 लाख


पुरुष वोटरः 1.65 लाख (51.9%)

महिला वोटरः 1.51 लाख(47.7%)

ट्रांसजेंडर वोटरः12 (0.003%)

Daraunda Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी– कर्णजीत सिंह

भाकपा माले–  अमरनाथ यादव

जाप – शैलेंद्र कुमार यादव

Daraunda Vidhan Sabha winner :  दरौंदा के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Kavita Singh JD(U) 66255 Jitendra Swami BJP 53033
2010 Jagmato Devi JD(U) 49115 Binod Kumar Singh RJD 17980

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)