मानहानि मामला: कांग्रेस के खिलाफ किया 5000 करोड़ रुपए का मुकदमा वापस लेंगे अनिल अंबानी

  • Follow Newsd Hindi On  
वरसोवा-बांद्रा सीलिंक प्रोजेक्ट : अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रा को मिला 7 हजार करोड़ का ठेका
उद्योगपति अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली रिलांयस समूह कांग्रेस और नेशनल हेराल्ड के खिलाफ दर्ज मानहानि का मुकदमा वापस लेने जा रहे हैं। रिलांयस ने कांग्रेस और हेराल्ड के खिलाफ अहमदाबाद की एक अदालत में यह मुकदमा किया था।
गौरतलब है कि अनिल अंबानी कांग्रेस के अखबार नेशनल हेराल्ड के खिलाफ 5000 करोड़ रुपए का मानहानि का केस किया था। अनिल अंबानी ने पिछले साल अगस्त में राफेल मामले में कांग्रेस के स्वामित्व वाले अखबार नेशनल हेराल्ड के खिलाफ ये मुकदमा दायर किया था।
अनिल अंबानी की कंपनी  ने समाचार पत्र के खिलाफ दायर याचिका में कहा था कि अखबार ने राफेल विमान डील को लेकर फर्जी और अपमानजनक आर्टिकल पब्लिश किए थे।

राफेल के ऊपर लिखा था लेख

इन कंपनियों ने दावा किया कि समाचार पत्र ने राफेल विमान करार को लेकर फर्जी और अपमानजनक लेख प्रकाशित किए थे। रिलायंस डिफेंस, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड, नेशनल हेराल्ड के पब्लिशर, एडिटर इंचार्ज जफर आगा और लेख के लेखक विश्वदीपक के खिलाफ दीवानी मानहानि का मुकदमा पिछले साल 26 अगस्त को दायर कराया था।
ये कंपनियां अनिल अंबानी के रिलायंस समूह का हिस्सा हैं। यह मुकदमा शुक्रवार को शहर की सिविल और सत्र न्यायाधीश पीजे तामकुवाला की अदालत में दर्ज कराया गया था।
कंपनी ने आरोप लगाया था कि ये लेख जनता को गुमराह करने वाला है और ये एडीएजी के चेयरमैन अनिल अंबानी की नकारात्मक छवि को प्रदर्शित करता है। जिसके कारण लोगों पर गलत असर पडे़गा। इस आर्टिकल से कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है, जिसकी भरपाई के लिए कंपनी ने समाचार पत्र पर 5000 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकादमा किया।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)