Dehri Vidhan Sabha Seat: डेहरी में बीजेपी और आरजेडी के बीच लगी डेरा जमाने की होड़

  • Follow Newsd Hindi On  
Sahebganj Vidhan Sabha Seat result and history

Dehri Vidhan Sabha Seat: बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक डेहरी विधानसभा सीट (Dehri Assembly Seat) है। रोहतास जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र काराकाट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आती है। इस बार होने जारहे चुनाव में डेहरी सीट पर आरजेडी की होगी, वहीं बीजेपी एक बार फिर से यहां से जीत हासिल करने की कोशिश करेगी।

डेहरी सीट का इतिहास

साल 1951 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में समाजवादी नेता बसावन सिंह ने यहां से चुनाव जीता। इसके बाद अब्दुल कयूम अंसारी, खालिद अनवर जैसे नेताओं ने इस इलाके का प्रतिनिधित्व किया। 1980 में मोहम्मद इलियास हुसैन जेएनपी (सेकुलर) से चुनाव मैदान में आए और उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार खालिद अनवर को हार का स्वाद चखाया।


इसके बाद यहां की जनता ने 6 बार मो. इलियास हुसैन को डेहरी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। मोहम्मद इलियास हुसैन ने 1980 के अलावा 1990, 1995, 2000, 2005, 2015 के विधानसभा चुनाव में जीतकर इस सीट पर अपना दबदबा कायम रखा।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर पासवान, यादव, मुस्लिम, कोइरी निर्णायक भूमिका में हैं। यहां यादव, मुस्लिम का गठजोड़ ही मोहम्मद इलियास को विजयी बनाता आया है। राजद एक बार फिर से इस समीकरण को साधने की कोशिश करेगी।

कुल वोटरः 2.90 लाख


पुरुष वोटरः 1.52 लाख (52.49%)

महिला वोटरः 1.36 लाख (47.20%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 5 (0.002%)

डेहरी विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के चुनाव में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मोहम्मद इलियास हुसैन ने बीएलएसपी (BLSP) के जितेंद्र कुमार को 3 हजार 898 वोटों से हराया था। मोहम्मद इलियास हुसैन को कुल 49 हजार 402 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर रहे जितेंद्र कुमार को कुल 45 हजार 504 वोट मिले थे।

Dehri Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – सत्येंद्र सिंह

राजद – फते बहादुर सिंह

जाप – समीर कुमार

बीएसपी – सोना देवी

Dehri Vidhan Sabha winner : डेहरी के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Mohammad Iliyas Hussain RJD 49402 Jitendra Kumar RLSP 45504
2010 Jyoti Rashmi IND 43634 Mohammad Iliyas Husain RJD 33819
OCT 2005 Pradeep Kumar Joshi IND 70558 Md. Ilyas Hussain RJD 27281
FEB 2005 Md.Ilyas Hussain RJD 46196 Radha Krishna Singh LJP 23940
2000 Md. Ilyas Husain RJD 57123 Gopal Narayan Singh BJP 44336
1995 Md. Ilyas Hussain JD 40864 Vinod Kumar Singh BJP 30808
1990 Md. Ilyas Hussain JD 34030 Vinod Singh BJP 15730
1985 Khalid Anwar Ansari INC 32303 Md. Ilias Hussain LKD 25407
1980 Mohammad Ilias Hussain JNP(SC) 15640 Kurshid Anwar INC(I) 13607
1977 Basawan Singh JNP 22813 Khalid Anwar Ansari INC 18023
1972 Abdul Quayom Ansari INC 35679 Basudeo Narain Singh BJS 14284
1969 Riyasat Karim INC 19146 Basawan Singh PSP 16108
1967 A. Q. Ansari INC 23230 B. Singh PSP 14825
1962 Abdul Qaiyum Ansari INC 31224 Basawan Singh PSP 11845
1957 Basawon Sinha PSP 11427 Hazari Singh INC 9030
1951 Basawan Sinha SP 10662 Abdul Quiyum Ansari INC 9950

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)