दिल्ली: ATLAS साइकिल कंपनी की मालकिन नताशा कपूर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

  • Follow Newsd Hindi On  
दंगे में वक्त पर इलाज नहीं मिलने से गई गर्भवती की जान, लोगों ने 28 हजार चंदा कर शव को बिहार भेजा

दिग्गज साइकिल कंपनी एटलस के मालिकों में से एक संजय कपूर की पत्नी नताशा कपूर (57) ने मंगलवार दोपहर खुदकुशी कर ली। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार दिल्ली के औरंगजेब रोड पर स्थित एक कोठी में उनका शव मिला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नताशा कपूर ने पंखे से लटककर आत्महत्या की है।


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एटलस कंपनी की मालिक कपूर फैमिली 3, औरंगजेब लेन में रहती है। संजय कपूर भी यहीं परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार दोपहर को जब उनकी पत्नी नताशा कपूर ने लंच नहीं किया तो परिवार ने उनको ढूंढा। बेटे सिद्धांत कपूर ने फोन किया तो नताशा ने फोन नहीं उठाया।

बाद में देखा कि नताशा कपूर ने अपने कमरे में चुन्नी के जरिये पंखे से फांसी लगा रखी है। परिवार के सदस्यों ने चुन्नी को काटकर नताशा को पंखे से नीचे उतारा। नीचे उतार कर नताशा को सीपीआर दी गई। इसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बेेटे सिद्धांत कपूर ने मंगलवार शाम को इसकी सूचना पुलिस को दी।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)