CM केजरीवाल का बड़ा फैसला- महिलाओं को दिया दिल्ली मेट्रो-DTC बसों में मुफ्त सफर का तोहफा

  • Follow Newsd Hindi On  
केजरीवाल का बड़ा फैसला- महिलाओं को दिया दिल्ली मेट्रो-DTC बसों में मुफ्त सफर का तोहफा

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो और DTC बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त करने का ऐलान किया है।

दिल्ली सरकार जल्द ही दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को मुफ्त यात्रा करने की सुविधा दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इसका सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा है जो महिलाएं टिकट लेना चाहती हैं वह टिकट लें। उन्होंने बताया कि इसके लिए सरकार की ओर से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से इस योजना को लागू करने के तकनीकी पहलुओं पर कार्य करने को कहा गया है।


उन्होंने बताया कि 33 फीसदी महिलाएं सफर करती हैं और इस योजना में 700 से 800 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि इसके लिए केन्द्र सरकार से मंजूरी की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि वह किराया नहीं बढ़ा रहे हैं बल्कि सब्सिडी दे रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सक्षम महिलाएं चाहें तो टिकट खरीद सकती हैं। उन्हें सब्सिडी का इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि दो से तीन महीने के अंदर इसे लागू कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 70,000 सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 8 जून से दिल्ली में सीसीटीवी लगाने का काम शुरू हो जाएगा। दिसंबर तक सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। आने वाले समय में पूरी दिल्ली में ढाई लाख कैमरे लगाए जाएंगे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)