दिल्ली: 16 फरवरी को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे अरविंद केजरीवाल, रामलीला मैदान में होगा समारोह

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्ली: केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के चलते यातायात व सुरक्षा के खास इंतजाम

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, 16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल दिल्ली के रामलीला मैदान में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केजरीवाल के साथ उनकी पूरी कैबिनेट भी रविवार को ही शपथ लेगी। बता दें, पिछले दो बार भी उन्होंने रामलीला मैदान में ही शपथ ली थी।

दिल्ली का दंगल: कांग्रेसी-भाजपाई सल्तनत संभालने में नाकाम साबित, केजरीवाल की आंधी में उड़े

जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल बुधवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात करेंगे। केजरीवाल ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक भी आज बुलाई है। इस बैठक में वह विधायक दल के नेता चुने जाएंगे।


पूरी ताकत और केंद्रीय नेतृत्व की फौज चुनावी समर में झोंकने के बाद भी दिल्ली में हार, आज नड्डा करेंगे समीक्षा

गौरतलब है कि दिल्ली में उपराज्यपाल की सलाह पर ही राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री की नियुक्ति करते हैं। बहुमत वाली पार्टी उपराज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश करती है। केजरीवाल की पार्टी आप ने 70 में से 62 सीटें हासिल की हैं। वहीं बीजेपी को महज 8 सीटों पर जीत हासिल हुई। जबकि कांग्रेस लगातार दूसरी बार अपना खाता खोलने में नाकाम साबित हुई।


दिल्ली में करारी हार के बाद मनोज तिवारी पर गिरेगी गाज, भाजपा बदलेगी प्रदेश अध्यक्ष


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)