Delhi: बर्ड फ्लू की आशंका के बीच सीएम केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली की गाजीपुर मुर्गा मंडी 10 दिनों तक रहेगी बंद

  • Follow Newsd Hindi On  
Delhi: बर्ड फ्लू की आशंका के बीच सीएम केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली की गाजीपुर मुर्गा मंडी 10 दिनों तक रहेगी बंद

देश में कोरोना के बाद अब लोगों के बीच बर्ड फ्लू का दहशत है। इसी के चलते दिल्ली का गाजीपुर पोल्ट्री मार्केट (मुर्गा मंडी) 10 दिनों के लिए बंद रहने वाला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि, दिल्ली में जिंदा पक्षियों के आयात पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। उनका कहना है कि कुछ सैंपल जांच के लिए जालंधर भेजे गए हैं। जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, “पिछले कुछ दिनों में देश में बर्ड फ्लू के मामले देखने मे आए है, अभी तक दिल्ली में एक भी कन्फर्म मामला नहीं आया है, लेकिन 104 सैंपल लेकर जालंधर लैब में भेजे गए है जिसके नतीजे परसो आएंगे। इन्ही नतीजों के आधार पर दिल्ली सरकार निर्णय लेगी।”


बीते शनिवार को पूर्वी दिल्ली की संजय झील में को 10 बत्तक मरे हुए पाए गए। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। वहीं कुछ दिनों पहले मयूर विहार फेस-3 में 17 कौवे मृत मिले थे। अधिकारी ने कहा कि कि झील को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

पशुपालन विभाग के डॉक्टर राकेश सिंह ने बताया कि, ‘हमें संजय झील में 10 बत्तक मृत मिले हैं, जिनके नमूनों को जांच के लिये प्रयोगशाला भेज दिया गया है।’ दिल्ली में बीते कुछ दिनों में 35 कौवों समेत कम से कम 50 पक्षी मर चुके हैं, जिससे बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है।

इसे पहले राकेश सिंह ने कहा था कि, ‘हमें द्वारका, मयूर विहार फेस-3 और हस्तसाल विलेज में कौवों के मरने की खबर मिली थी। हालांकि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि उनके मरने का कारण बर्ड फ्लू था या कुछ और।’ उन्होंने कहा कि पहली जांच रिपोर्ट सोमवार को आ जाएगी।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)