Delhi Elections 2020: कांग्रेस ने जारी की 54 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 8 महिलाओं को टिकट

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, केजरीवाल के खिलाफ रोमेश सभरवाल को मिला टिकट

Delhi Elections 2020:  दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को 54 उम्मीदवारों की सूची जारी की। आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं अलका लांबा को चांदनी चौक विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, आप छोड़कर आज ही कांग्रेस में आए आदर्श शास्त्री को भी द्वारका से टिकट मिला है। इसके अलावा कांग्रेस ने बल्लीमारान से हारून यूसुफ, गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली, सीलमपुर से चौधरी मतीन अहमद को टिकट दिया है।

कांग्रेस की उम्मीदवारों की पहली सूची में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सीट नई दिल्ली से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। हालाँकि, पटपड़गंज से लक्ष्मण रावत मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मंत्री एके वालिया को लक्ष्मीनगर की जगह कृष्णा नगर से टिकट दी गई है। इसके अलावा पार्टी ने राजेश लिलोठिया को मंगोलपुरी से और लोकसभा का चुनाव लड़े अरविंदर सिंह लवली को गांधीनगर से टिकट दिया है। कस्तूरबा नगर से निगम पार्षद अभिषेक दत्त को टिकट दिया गया है।


कांग्रेस की पहली लिस्ट में 8 महिलाओं के नाम

कांग्रेस की पहली सूची में 8 महिला प्रत्याशियों को टिकट मिला है। कांग्रेस की पहली सूची के मुताबिक दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा को कालकाजी से टिकट मिला है। कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद को संगम विहार से टिकट दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेलनगर से मैदान में उतारा गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे।


Delhi Elections 2020: 57 सीटों पर BJP ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)