दिल्ली: घोंडा में गरीबों की मदद के लिए आगे आए गौरव शर्मा, रोज बाँट रहे खाने के पैकेट

  • Follow Newsd Hindi On  

कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप हिंदुस्तान में बढ़ता जा रहा है। सोमवार शाम तक देश में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या 1100 के पार कर गई है, जबकि 30 से अधिक लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं। सरकार इस संकट से उबरने के लिए तमाम तरह के प्रयास कर रही है। पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। इस लॉक डाउन के चलते लोगों के काम-धंधे ठप हैं। सबसे ज्यादा परेशानी रोज कमाने-खाने वाले गरीब लोगों को हो रही है। राजधानी दिल्ली समेत सभी राज्यों की सरकारें ऐसे लोगों के लिए राशन और भोजन की व्यवस्था करने की कोशिश की है। वहीं, कई संस्थाएं और लोग भी अपने स्तर पर बेसहारा लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

घोंडा में गरीबों की मदद के लिए आगे आए गौरव शर्मा

दिल्ली के घोंडा इलाके में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गौरव शर्मा ने भी गरीब लोगों कराने की मुहिम शुरू की है। गौरव रोजाना कई प्रवासी मजदूरों और गरीब लोगों के बीच खाने के पैकेट वितरित करते हैं।


न्यूज्ड हिंदी से बात करते हुए गौरव शर्मा ने बताया कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रेरणा से मैंने घोंडा विधानसभा में रह रहे दिहाड़ी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना शुरू किया है। ‘आप का गौरव’ अभियान के जरिये मेरी कोशिश है कि मेरे इलाके में कोई भी व्यक्ति भूखे पेट नहीं सोने पाए। इसके अलावा यहाँ की गलियों और मोहल्लों में साफ़-सफाई और डिसइंफेक्ट आदि कराने के लिए भी प्रयास कर रहा हूँ।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली में 4 लाख लोगों के लिए दो वक्त के भोजन का इंतजाम कर रही है। इसके अलावा उन्होंने जनता से भी अपील कर ये सुनिश्चित करने को कहा था कि आस-पास कोई भी व्यक्ति या परिवार भूखा नहीं रहने पाए। मुख्यमंत्री की अपील के बाद कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं गरीब लोगों को भोजन करा रही हैं। देशव्यापी संकट की इस घड़ी में कई लोग व्यक्तिगत स्तर पर भी अपना योगदान दे रहे हैं।


दिल्ली: लॉकडाउन में हर दिन 1 लाख लोगों को खाना खिलाएगा इस्कॉन

गौरतलब है कि सोमवार सुबह तक राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के 72 मामले सामने आये हैं। इस बीच खबर है कि लोकनायक अस्पताल में 80 लोगों को भर्ती करवाया गया है। सभी कोरोना संदिग्ध हैं। ये सभी लोग जमात के लिए वहां पहुंचे थे। इनमें 6 केस कंफर्म हैं। इससे पहले RML की नर्स को बुखार के बाद हॉस्पिटल स्टाफ के 14 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया था।


दिल्ली: निज़ामुद्दीन इलाके में 200 लोगों में कोरोना के लक्षण, धार्मिक आयोजन में शामिल 2000 लोग हुए क्वारंटाइन

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)