Delhi: हिंदूराव अस्पताल के कोविड मरीजों को सरकार के अस्पतालों में किया जाएगा शिफ्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
Hindu Rao Hospital: अब तक जारी है विरोध, आज भूख हड़ताल पर बैठेंगे डॉक्टर्स

Delhi: पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) के हिंदूराव अस्पताल (Hindu Rao Hospital) के डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके अनुसार उनकी सैलरी नहीं मिल रही थी।

इसे लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दे दिया था। डॉक्टरों ने कहा था कि अगर अगले 48 घंटे में उनकी सैलरी नहीं दी गई तो वह कोविड वार्ड से भी अपनी सेवाएं हटा लेंगे।


इस मामले से जुड़ी अब एक नई खबर सामने आ रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) ने आज यानी 10 अक्टूबर 2020 शनिवार को यह जानकारी दी है कि अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के मरीजों को दिल्ली सरकार के अस्पतालों में शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने दिल्ली नगर निगम पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर एमसीडी से अस्पताल नहीं चल पा रहे हैं तो वह दिल्ली सरकार को सौंप दे।

सत्येंद्र जैन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “दिल्ली के नगर निगम (MCD) द्वारा संचालित हिंदू राव अस्पताल के कोविड-19 मरीजों को राज्य सरकार (Delhi Government) के अस्पतालों में स्थानांतरित किया जाएगा, क्योंकि अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “अस्पताल के कर्मचारियों को उनके वेतन का भुगतान किया जाना चाहिए। अगर दिल्ली नगर निगम हिंदू राव और कस्तूरबा अस्पतालों को चलाने में सक्षम नहीं है, तो उन्हें राज्य सरकार को सौंप देना चाहिए।”

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)