स्वाति मालीवाल और नवीन जयहिंद का हुआ तलाक, ट्वीट कर लिखा- कभी-कभी शानदार लोग एक साथ नहीं रह सकते

  • Follow Newsd Hindi On  
स्वाति मालीवाल और नवीन जयहिंद का हुआ तलाक, ट्वीट कर लिखा- कभी-कभी शानदार लोग एक साथ नहीं रह सकते

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और उनके पति नवीन जयहिंद का तलाक हो गया है। स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। नवीन जयहिंद अन्ना आंदोलन के वक्त से ही अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़े हैं और आम आदमी पार्टी (AAP) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष हैं।

दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा, “सबसे दुखद पल तब होता है जब आपकी सुखद कहानी का अंत हो जाता है। मेरी कहानी भी खत्म हुई। मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया है।”


स्वाती मालीवाल ने लिखा, “कभी-कभी शानदार लोग एक साथ नहीं रह सकते हैं। मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगी और उनके साथ को भी मिस करूंगी। हर रोज़ मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वो हमें और हम जैसे लोगों के इस तरह के दर्द सहने की शक्ति दे।”

कौन हैं नवीन जयहिंद?

आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल नवीन जयहिंद पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष हैं। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा भी चुके हैं। नवीन जयहिंद अन्ना आंदोलन के वक्त से ही अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़े हैं। इंडिया अगेंस्ट करप्शन की कोर कमेटी का हिस्सा रह चुके नवीन जयहिंद ने जन लोकपाल बिल का ड्राफ्ट बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)