दिल्ली चुनाव: AAP की बंपर जीत पर प्रशांत किशोर बोले- थैंक यू दिल्ली!

  • Follow Newsd Hindi On  
जदयू से निष्कासन के बाद प्रशांत किशोर थाम सकते हैं AAP का हाथ!

दिल्ली के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है। दोपहर 12 बजे तक आम आदमी पार्टी 57 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा सिर्फ 13 सीटों पर आगे है। कांग्रेस इस बार भी शून्य पर है। रुझानों के हिसाब से AAP की सरकार बनना तय है और अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनते दिख रहे हैं। जीत के बाद सेल‍ेब्रेशन की भी तैयारी हो गई है। इसी बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर दिल्ली का शुक्रिया जताया है।

प्रशांत किशोर ने ट्विटर पर लिखा, “शुक्रिया दिल्ली! आप भारत की आत्मा को बचाने के लिए खड़ा हुए।”



बता दें कि दिल्ली चुनाव में प्रशांत किशोर की कंपनी इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी(आईपीएसी) ने आम आदमी पार्टी(आप) के लिए काम किया था। उन्होंने मतदान के दिन भी ट्वीट कर कहा था, “8 फ़रवरी को दिल्ली में EVM का बटन तो प्यार से ही दबेगा। ज़ोर का झटका धीरे से लगना चाहिए ताकि आपसी भाईचारा और सौहार्द ख़तरे में ना पड़े।”


प्रशांत किशोर जद-यू से निष्कासित

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)