दिल्ली: बदमाशों से बचकर भागा शख्स, तो लोगों ने बच्चा चोर समझकर मार डाला

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: मवेशी चोरी के आरोप में मोकामा में शख्स की पीटकर हत्या

सरकार और पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी बच्चा चोरी की अफवाहें बेगुनाह लोगों की जान ले रही हैं। ताजा मामला दिल्ली का है।उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में 3 सितंबर को बच्चा चोर की अफवाह पर भीड़ हिंसा के शिकार बने शख्स की शनिवार को मौत हो गयी।

दरअसल घटना 3 सितंबर की है जब गोविंद नामक शख्स शौच करने के लिए अशोक विहार थाना इलाके में वज़ीरपुर रेलवे पटरी पर गया था। तभी कुछ बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूटपाट करने की कोशिश की। बदमाशों से बचने के लिए गोविंद पास की झुग्गियों की तरफ भागा।


अफवाहों के बीच जी रहे झुग्गी के लोगों ने समझा कि वह बच्चा चोर है और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के कारण आखिरकार गोविंद की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गोविंद की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में हत्या की कोशिश का केस दर्ज 3 लोगों यशवंत कुमार, राकेश यादव और फूलचंद को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित गोविंद अस्पताल में भर्ती था, जहां उसकी मौत हुई।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)