दिल्ली की दो महिला पुलिसकर्मी ने ‘बटुआ सा मुंह…’ गाने पर डांस करते हुए बनाया TikTok वीडियो

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्ली की दो महिला पुलिसकर्मी ने 'बटुआ सा मुंह...' गाने पर डांस करते हुए बनाया TikTok वीडियो

कुछ दिन पहले गुजरात की एक महिला पुलिसकर्मी का TikTok वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वह ड्यूटी के दौरान फिल्मी गाने पर डांस कर रही थी। इसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया था। अब दिल्ली की दो महिला पुलिसकर्मियों का TikTok वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो हरियाणवी गाने पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो में दोनों ने पुलिस की वर्दी पहन रखी है, जिससे लगता है कि ड्यूटी पर रहते हुए ये वीडियो बनाया गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पीछे दिल्ली पुलिस का बैरिकेड लगा है और दोनों महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं। एक पुलिसकर्मी हाथ में मोबाइल रखकर शूट कर रही है और गाने पर डांस कर रही हैं। हरियाणा के मशहूर सिंगर अजय हूडा का गाना ‘बटुआ से मुंह लेरी पतली कमर’ गाने पर दोनों डांस करती दिख रही हैं। ये टिकटॉक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अब तक किसी कार्रवाई की खबर नहीं मिली है। ये वीडियो दिल्ली में कहां का है इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।



बता दें, ये गाना यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय है। यूट्यूब पर इस गाने के करीब 2 करोड़ व्यूज हैं। इस गाने को मुकेश फौजी ने गाया है। टिकटॉक पर भी ये गाना काफी पॉपुलर है।

दिल्ली मेट्रो के CCTV में कैद हुई अश्लील क्लिप पॉर्न वेबसाइट पर पहुंची

ज्ञात हो किसबसे पहले ऐसा मामला गुजरात के मेहसाणा जिले से सामने आया था, जहां लंगनाज पुलिस स्टेशन में लोक रक्षक दल (LRD) में तैनात अल्पिता चौधरी नाम की महिला पुलिसकर्मी लॉकअप के सामने डांस करते हुए शॉर्ट वीडियो क्लिप बनाया था। सलमान खान की ‘किक’ फिल्म के गाने ‘तू ही तू’ पर डांस करती दिख रही थीं। मीडिया में इस खबर के आने के बाद उनको सस्पेंड कर दिया गया।

पुलिस स्टेशन में डांस करने पर महिला पुलिसकर्मी को किया गया सस्पेंड, देखें वीडियो

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)